एजाज, रुबीना, अभिनव और राहुल बने बिग बॉस 14 के फाइनलिस्ट, पिछले सीजनों में ये सेलेब्स बन चुके हैं टॉप 4 कंटेस्टेंट
बिग बॉस 14 का फिनाले वीक इस सीजन काफी जल्दी शुरू हो चुकी है। इस फिनाले में जगह बनाते हुए रुबीना दिलैक, एजाज खान, अभिनव शुक्ला और राहुल वैद्य इस सीजन के टॉप 4 कंटेस्टेंट बन चुके हैं। जिनके बीच ट्रॉफी जीतने का मुकाबला होगा। इससे पहले आ चुके सीजन में भी कुछ टॉप कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को कांटे की टक्कर दे चुके हैं। आइए देखते हैं बिग बॉस के इतिहास में अब तक कौन से सेलेब्स और सदस्य इससे पहले फाइनलिस्ट बन चुके हैं
बिग बॉस 1- इस सीजन में राहुल रॉय ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। राहुल के अलावा पॉपुलर मॉडल कैरोल शो की पहली रनर- अप रही थीं वहीं रवि किशन ने शो में तीसरा स्थान हासिल किया था। इनके अलावा कन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत शो में चौथे नंबर पर एविक्ट हुई थीं।
विनर- राहुल रॉय
दूसरा स्थान- कैरोल
तीसरा स्थान- रवि किशन
चौथा स्थान- राखी सावंत
बिग बॉस 2- 98वें दिनों तक चले इस सीजन के विजेता रोडीज विनर आशुतोष राणा बने थे। इस सीजन में उनके बाद श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा चौधरी ने अपनी जगह बनाई थी वहीं तीसरा स्थान जुल्फी सय्यद का रहा था। इस सीजन में घर से भागने की कोशिश करते पकड़े गए राहुल महाजन बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे मगर उनकी इस हरकत के चलते बिग बॉस ने उन्हें बेघर कर दिया था। राहुल शो में चौथे स्थान पर थे।
विनर- आशुतोष राणा
दूसरा स्थान- राजा चौधरी
तीसरा स्थान- जुल्फी सय्यद
चौथा स्थान- राहुल महाजन
बिग बॉस 3- इस सीजन से बिग बॉस शो की लोकप्रियता बढ़ चुकी थी। पूनम ढिल्लो, विंदु दारा सिंह और अन्य कंटेस्टेंट्स की लड़ाइयों से शो खूब चर्चा में रहा था। इस सीजन विंदु दारा सिंह ने प्रवेश राणा और पूनम ढिल्लों को कड़ी टक्कर देकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस सीजन बख्तियार ईरानी ने 10 लाख रुपए का सूटकेस लेकर चौथे स्थान पर शो छोड़ दिया था। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस सीजन के होस्ट थे।
विनर- विंदु दारा सिंह
दूसरा स्थान- प्रवेश राणा
तीसरा स्थान- पूनम ढिल्लो
चौथा स्थान- बख्तियार ईरानी
बिग बॉस 4- ये सीजन बिग बॉस के पिछले सीजन से काफी पॉपुलर रहा था। श्वेता तिवारी, डॉली बिंद्रा, मनोज तिवारी की लड़ाइयां आज भी हर किसी के जहन में बसी हुई हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक और अस्मित की नजदीकियां से लेकर समीर सोनी की घर से बाहर निकलने की जिद तक, शो कई कारणों से चर्चा में रहा। 96वें दिनों तक चले इस सीजन में कई ट्विस्ट और उतार चढ़ाव आए जिसके बाद श्वेता तिवारी शो की विजेता बनी थीं। इस सीजन को पहली बार सलमान खान ने होस्ट किया था।
विनर- श्वेता तिवारी
दूसरा स्थान- दलीप (द ग्रेट खली)
तीसरा स्थान- अस्मित पटेल
चौथा स्थान- डॉली बिंद्रा
बिग बॉस 5- संजय दत्त और सलमान खान द्वारा होस्टेड शो बिग बॉस 5 की ट्रॉफी टेलीविजन अभिनेत्री जूही परमार ने अपने नाम की थी। इस सीजन सनी लियोन की वाइल्ड कार्ड एंट्री दर्शकों और घरवालों के लिए काफी हैरान कर देने वाली थी। इसके अलावा सोनाली राउत और पूजा की सफाई पर हुई लड़ाई भी दर्शकों को अब तक याद है। स्काई उर्फ आकाशदीप और महक चहल की लड़ाई भी सुर्खियों में रही थी। दर्शकों की डिमांड पर इस सीजन के पांच सदस्य फाइनलिस्ट बने थे।
विनर- जूही परमार
दूसरा स्थान- महक चहल
तीसरा स्थान- सिद्धार्थ भारद्वाज
चौथा स्थान- आकाशदीप सेगल
पांचवां स्थान- अमर उपाध्याय
बिग बॉस 6- कोमलिका के किरदार से फेम हासिल करने वाली उर्वशी ढोलकिया का इस सीजन में एक अलग रूप देखने मिला। इस सीजन में पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने हिस्सा लिया था जिन्हें बीच में ही पत्नी के अनुरोध के चलते शो छोड़ना पड़ा था। सिद्धू के अलावा शो की कंटेस्टेंट करिश्मा कोटक को भी पिता के निधन के चलते अचानक बाहर आना पड़ा था।
विनर- उर्वशी ढोलकिया
दूसरा स्थान- इमाम सिद्दीकी
तीसरा स्थान- सना खान
चौथा स्थान- निकेतन मधोक
बिग बॉस 7- अब तक के सबसे कंट्रोवर्शियल और चर्चित सीजन में से एक बिग बॉस की विजेता गौहर खान रही थीं। बिग बॉस के इतिहास में ये पहली बार हुआ जब घर में दोबारा एंट्री लेने वाला सदस्य शो का विजेता बना हो। कुशल टंडन, तनीषा मुखर्जी के बीच हुई फिजिकल लड़ाई के बाद बिग बॉस द्वारा कुशल को शो से एविक्ट किया गया था जिसके बाद गौहर ने भी उनके साथ बाहर जाने का फैसला किया था। हालांकि एक्ट्रेस ने दोबारा एंट्री लेकर शो जीता।
विनर- गौहर खान
दूसरा स्थान- तनीषा मुखर्जी
तीसरा स्थान- एजाज खान
चौथा स्थान- संग्राम सिंह
बिग बॉस 8- 104 दिन चले इस सीजन में करिश्मा तन्ना और गौतम गुलाटी की लड़ाई काफी चर्चा में रही थी। वहीं दूसरी तरफ उपेन पटेल से करिश्मा की नजदीकियों ने भी शो को अच्छी टीआरपी दिलाई थी। इस सीजन के 15वें हफ्ते में शो के एक्सटेंशन के साथ हल्ला बोल थीम की अनाउंसमेंट हुई थी जिसके चलते पांच सदस्यों को सीजन का विजेता बनाया गया था।
विनर- गौतम गुलाटी
दूसरा स्थान- करिश्मा तन्ना
चैंपियन- प्रीतम सिंह, अली कुली मिर्जा, डिंपी गांगुली
बिग बॉस 9- प्रिंस नरूला बिग बॉस के 9वें सीजन के विजेता रहे थे। इस सीजन नोरा फतेही भी बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री शो में पहुंची थीं हालांकि उनका सफर लंबा नहीं चला।
विनर- प्रिंस नरूला
दूसरा स्थान- ऋषभ सिन्हा
तीसरा स्थान- मंदाना करीमी
चौथा स्थान- रशेल राव
बिग बॉस 10- बिग बॉस के इतिहास में ये पहली बार हुआ था जब आम लोगों को इस शो में हिस्सा लेने का मौका मिला था। इसी के साथ शो के विजेता भी मनवीर गुज्जर रहे जिन्होंने आम लोगों के साथ हिस्सा लिया था। शो में स्वामी ओम के कारनामें और लोपामुद्रा और बानी जे की लड़ाइयां भी काफी चर्चा का विषय थीं।
विनर- मनवीर गुज्जर
दूसरा स्थान- बानी जे
तीसरा स्थान- लोपामुद्रा
चौथा स्थान- मनु पंजाब (पैसों से भरा सूटकेस लेकर बाहर गए थे)
बिग बॉस 11- शिल्पा शिंदे और मास्टर माइंड विकास गुप्ता की नोंक-झोंक शो में काफी चर्चा में रही थी। हिना खान ने जहां अपने स्टाइल से दर्शकों को इंप्रेस किया वहीं अर्शी खान की बोल्ड अदाएं और बातें भी खूब सुर्खियों में रही थीं।
विनर- शिल्पा शिंदे
दूसरा स्थान- हिना खान
तीसरा स्थान- विकास गुप्ता
चौथा स्थान- पुनीश शर्मा
बिग बॉस 12- इस सीजन की थीम सेलेब्स वर्सेज कॉमनर्स रखी गई थी। दीपिका कक्कड़, श्रीसंत, रोमिल और करणवीर बोहरा ने सीजन को टीआरपी दिलाने की बेहतरीन कोशिश की थी।
विनर- दीपिका कक्कड़
दूसरा स्थान- श्रीसंत
तीसरा स्थान- दीपक ठाकुर
चौथा स्थान- रोमिल चौधरी
बिग बॉस 13- ये सीजन बिग बॉस का अब तक का सबसे कामयाब सीजन रहा है। इस सीजन टीआरपी के सभी रिकॉर्ड टूट थे। शहनाज गिल की बातें, पारस छाबड़ा का गेम और माहिरा से उनकी दोस्ती ने शो को कामयाब बनाया। इस सीजन रश्मि देसाई की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे हुए। सिद्धार्थ और उनकी लड़ाइयों ने भी खूब चर्चा बटोरी थी। वहीं शो से फेम हासिल करने वाले आसिम रियाज ने दोस्ती और दुश्मनी से दर्शकों को खूब इंप्रेस किया।
विनर- सिद्धार्थ शुक्ला
दूसरा स्थान- आसिम रियाज
तीसरा स्थान- शहनाज गिल
चौथा स्थान- रश्मि देसाई
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VqUgm6
Comments