बिग बॉस-14 के घर से बेघर हुए विकास गुप्ता बोले- हां मुझसे गलती हुई और ये उसकी ही सजा है

विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 14 से अचानक निकाले जाने के बाद विकास गुप्ता ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक्सेप्ट किया कि उन्होंने गलती कर दी है। गौरतलब है विकास ने अर्शी खान के साथ वॉइलेंस करते हुए उन्हें स्वीमिंग पूल में धक्का दिया था, जिसके बाद उन्हें घर से बेघर कर दिया गया।

वीडियो में विकास दिखे उदास
वीडियो में विकास कह रहे हैं- हेलो एवरीवन, हां, मैं बिग बॉस हाउस से बाहर आ गया हूं। मैंन अपने आपको एक जगह पर पार्क कर लिया है जहां मैं अकेला रह कर यह समझने की कोशिश कर सकता हूं कि आखिर मेरे साथ क्या हुआ। हां मैं उस वक्त नुकसानदायक था और मैंने बहुत कुछ बोला। इतना ही नहीं मैं अपने आपको देख कर रो दिया। समय बहुत सारी चीजें कर सकता है।

अपने ही हर्ट करते हैं। तो हमें बेहतर होने और खुश रहने के लिए रास्ते खोजने ही होंगे। मैं वही रास्ता खोजने जा रहा हूं और मुझे यकीन है मैं कर लूंगा। ये ठीक है, मैंने गलती की और इसलिए मुझे सजा मिली। आईए हम प्रार्थना और आशा करें कि हम सभी के साथ अच्छा हो। मैं अब बहुत दुखी नहीं हूं इसलिए चिंता मत कीजिए।

विकास और अर्शी के बीच हाउस वॉर
यह पूरा मामला तब उठा, जब अर्शी खान ने विकास के साथ अपने झगड़े में उनकी मां को घसीटा। तब विकास ने अपना आपा खो दिया। अर्शी को चेतावनी देने और खुद शांत रहने के बावजूद भी अर्शी ने उन्हें नहीं छोड़ा। एक समय ऐसा आया जब विकास पूरी तरह आपा खो बैठे और उन्होंने अर्शी को पूल में फेंक दिया। जिसके कारण ही उन्हें घर से बाहर कर दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vikas Gupta shared video after Bigg Boss 14 eviction and said I made a mistake


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aaZZF5

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......