'बिग बॉस 14' की एक्स कंटेस्टेंट पवित्रा पूनिया के पिता हॉस्पिटल में भर्ती, शूटिंग छोड़ दिल्ली रवाना हुई एक्ट्रेस
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम पवित्रा पूनिया को पिता की तबीयत खराब होने के कारण अचानक दिल्ली जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि गिरने के कारण उनके पिता को गंभीर चोट आई है और वे अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
करीबी सूत्र ने किया कंफर्म
एक्ट्रेस से जुड़े करीबी सूत्र ने कहा, ''यह सही है कि पवित्रा के पिता की तबीयत खराब है और वे अस्पताल में भर्ती हैं। इस कारण पवित्रा को शूटिंग छोड़ आनन-फानन में दिल्ली रवाना होना पड़ा। बाकी जानकारी तभी मिल पाएगी, जब वे वहां पहुंच कर डाक्टरों से मिलेंगी। मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि सभी उनके पिता की अच्छी सेहत के लिए भगवान से प्रार्थना करें।''
पोस्ट शेयर कर पिता के लिए मांगी दुआ
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज शेयर किया है। उन्होंने बच्चे का हाथ पकड़े पिता की एक फोटो पर शेयर की है, जिस पर लिखा है, ''"मुझे आपके साथ की मस्ती और खुशी याद आती है। मैं आपके घर आने का इंतजार नहीं कर सकती। आई लव यू। गेट वेल सून।''
एजाज के साथ दिखी थी पवित्रा की खास बॉन्डिंग
'बिग बॉस 14' में एजाज और पवित्रा के बीच काफी कुछ देखने को मिला। शुरुआत में दोस्ती से लेकर दुश्मनी तक और बाद में दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ते दिखाई दिए। 'बिग बॉस' में दोबारा जाने को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, ''बिग बॉस के घर में बहुत तनावपूर्ण स्थिति और चिंताजनक माहौल है। मैं आसानी से धैर्य खो देती हूं। घर में फिलहाल शो के पुराने अनुभवी लोग हैं, इसलिए अभी अंदर के बजाय बाहर रहना बेहतर है। फिर भी मैं सोचूंगी कि मुझे वापस जाना चाहिए या नहीं।''
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aKrDJl
Comments