जेन मलिक की बहन ने 15 की जगह बुलाए 40 मेहमान, पड़ोसियों की शिकायत पर आई पुलिस ने सबसे वसूला जुर्माना

ब्रिटिश सिंगर जेन मलिक की बहन वालिहा की शादी एक दिन पहले ही ब्रेडफोर्ड में हुई है। लेकिन शादी के दौरान निर्धारित संख्या से ज्यादा मेहमान बुलाए जाने पर पुलिस बीच शादी में पहुंची और फंक्शन रुकवा दिए। इतना ही नहीं कोविड 19 के लिए बनाए गए रूल्स तोड़ने पर पुलिस ने मेहमानों से ही जुर्माना वसूल किया। वालिहा की शादी में करीब 40 गेस्ट पहुंचे थे, जबकि कोविड टाइम के कारण केवल 15 मेहमानों को ही बुलाने की परमिशन दी गई थी।

15 की जगह आए 40 मेहमान, पड़ोसियों ने की शिकायत
वालिहा की शादी जेन मलिक की छोटी बहन साफ़ा के घर ब्रेडफोर्ड में हुई। यह शहर कोरोना संक्रमण के दौर में बनाए गए टियर 3 में शामिल है और यहां केवल 15 लोगों को ही शादी में शामिल होना की छूट दी गई थी। इस संख्या से ज्यादा होने के कारण सभी रिश्तेदार और मेहमानों को अथॉरिटीज को जुर्माना देना पड़ा।

पति को हुई थी 5 साल की जेल, पिता शादी में नहीं आए
वालिहा ने जुनैद खान से शादी की है। खबरों के अनुसार जुनैद को 2017 में 5 साल की जेल हो चुकी है। यह सजा उन्हें कार जैकिंग के कारण मिली थी। डेली मेल की खबर के अनुसार वालिहा की शादी में भीड़ देखकर पड़ोसियों ने शिकायत की थी, जिसके बाद फिक्स किया गया फाइन और पेनाल्टी गेस्ट से वसूल की गई।

वालिहा की पिता साफा के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर ही रहते हैं, लेकिन वे शादी में नहीं पहुंचे, क्योंकि वे जुनैद के क्रिमिनल बैकग्राउंड के चलते उसे पसंद नहीं करते हैं। वहीं सिंगर जेन भी वर्क कमिटमेंट्स के चलते शादी में नहीं आ सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Zayn Malik’s Sister Waliyha Fall In Trouble On Wedding Day as all guest had to pay fine for breach of covid 19 restrictions


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oTE8WR

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......