2.5 करोड़ की छापेमारी के बाद पैडलर ने उगले रिया-सुशांत के कई अहम राज, बढ़ सकती हैं रिया-शोविक की मुश्किलें
ड्रग्स मामले में एनसीबी ने ड्रग पैडलर रीगल महाकाल और आजम को अरेस्ट किया गया। अब उन्हें 2 दिन की रिमांड पर रखा है। पूछताछ कर रहे अफसरों ने बताया कि रीगल ने सुशांत और रिया से जुड़े कई राज उगले हैं। इसके बाद रिया और बाकियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान अधिकारी ने बताया कि रिया-शोविक पर फिर से दबिश देखने वाली बात होगी। मगर अभी जो इनपुट मिला है वह बड़ा टर्निंग पॉइंट है।
यह थी ड्रग्स सप्लायर की पूरी चेन
अधिकारी ने आगे बताया कि मोहम्मद आजम जुम्मन शेख का मामला केस नंबर 16 का है। यह सप्लायर है। आजम रीगल महाकाल को सप्लाई करता था। रीगल, अनुज केसवानी को देता था। अनुज, कैजान को सप्लाई करता था। कैजान यही ड्रग्स दीपेश को देता था, जो सुशांत और रिया का नौकर था। हमने मुंबई के ड्रग्स सप्लायर की पूरी चेन फिनिश कर दी। एक ही चेन बाकी थी, जो हिमाचल से मलाना (चरस का प्रकार) लाया करता था।
मलाना क्रीम दुनिया में सबसे ज्यादा मांग वाली चरस है। यह हिमाचल के मलाना रीजन में ही होती है। इंटरनेशनल मार्केट में मलाना क्रीम की कीमत 40-50 लाख रुपए प्रति किलो ग्राम है।
अधिकारी ने आगे कहा- हर किसी के मामले में कमर्शियल क्वांटिटी पाई गई है। मौजूदा दबिश सबसे बड़ी है। सुशांत केस में ढाई करोड़ की जब्ती हुई है। रिया और शोविक पर दबिश देखने वाली बात है, मगर सुशांत केस में बड़ा टर्निंग प्वाइंट आया तो है। पहले भी कमर्शियल क्वांटिटी में हमें नशीले पदार्थ मिलते थे। इस बार बहुत बड़ी क्वांटिटी हाथ लगी है।
गौरतलब है कि NCB ने रीगेल की निशानदेही पर मुंबई के लोखंडवाला और मिल्लतनगर में छापेमारी की थी। रीगेल महाकाल बॉलीवुड के कुछ हस्तियों से भी जुड़ा है। NCB लंबे समय से रीगल की तलाश कर रही थी। आरोपी रीगल महाकाल को मेडिकल के लिए ले जाया गया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
भारती सिंह केस से कोई सरोकार नहीं
वहीं बात अगर कॉमेडियन भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया के केस की करें तो रीगल का उससे कोई संबंध नहीं है। भारती के केस में कोर्ट में 14 दिसंबर को सुनवाई है। दरअसल भारती के केस में एनसीबी की तरफ से 3 रिव्यू पिटिशन दायर किए गए थे। एक कॉशन ऑफ द ऑर्डर का पिटीशन था। दूसरा एनसीबी की कस्टडी के लिए। तीसरा रिवीजन के लिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qGvBbs
Comments