84 साल के रवि पटवर्धन का निधन; मार्च के बाद दूसरी बार आया हार्टअटैक, लॉकडाउन के बाद से ही नहीं था कोई काम
मराठी और हिंदी सिनेमा-टीवी जगत के एक्टर रवि पटवर्धन का निधन हो गया। वे 84 साल के थे। रविवार सुबह हार्टअटैक आने के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। रवि को शनिवार रात से ही सांस लेने में तकलीफ हो रही थी इसके बाद उन्हें निजी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके पहले मार्च 2020 में भी रवि को हार्ट अटैक आया था।
200 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके थे काम
1937 में जन्मे रवि लॉकडाउन से पहले मराठी शो अगाबाई सासुबाई में आजो बा के रोल में देखा गया था। उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों और 150 से ज्यादा टीवी शो में काम किया। रवि को अंकुश, तेजाब जैसी हिंदी फिल्मों में भी देखा गया था। उनकी पर्सनैलिटी के कारण उन्हें गांव के प्रधान, पुलिस कमिश्नर, जज और विलेन के रोल ज्यादा मिलते थे। रवि के परिवार में पत्नी, दो बच्चे, बहू और पोते-पोतियां हैं।
15 दिन पहले प्रोड्यूसर ने की थी बात
मराठी शो अगाबाई सासुबाई के प्रोड्यूसर ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने रवि से 15 दिन पहले बात की थी। सुनील भोसले ने बताया कि शूटिंग दोबारा शुरू करने को लेकर उनसे चर्चा हुई थी। कोरोना के कारण हमने स्टोरी में बदलाव किया था ताकि वे घर से ही काम कर सकें। उन्हें फरवरी-मार्च में भी दो बार अटैक आया था लेकिन वे ठीक हो गए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mM82vK
Comments