कॉमेडियन कपिल शर्मा ने किया बेटी 'अनायरा' का पहला बर्थ-डे सेलिब्रेट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी वाइफ गिनी ने 10 दिसम्बर को बेटी अनायरा का पहला बर्थ-डे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर कपिल ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर ब्लू और वाइट कलर से 'अनायरा टर्न्स वन' लिख था, तो वहीं गिनी की ब्लैक ड्रेस पर पिंक और वाइट कलर से सेम लाइन लिखी थी। अपने पहले बर्थ-डे पर 'अनायरा' फ्रीली पिंक ड्रेस में नजर आईं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें

बर्थडे से पहले वायरल हुई खबर
कपिल ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर बेटी अनायरा के बर्थ-डे सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट कर लिखा ''पहले जन्मदिन पर हमारी लाडो को अपना प्यार और आशीर्वाद भेजने के लिए।कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी 12 दिसंबर 2018 को जालंधर में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि कपल जनवरी 2021 तक अपने दूसरे बच्चे का वेलकम कर सकता है। गिन्नी इस समय प्रेग्नेंसी के अंतिम चरण में हैं। उनकी देखभाल के लिए कपिल की मम्मी पंजाब से मुंबई आ चुकी हैं।

10 दिसंबर 2019 में हुआ था बेटी का जन्म
कपिल की मां की गोद में खेलती दिखी बेटी 'अनायरा'। गौरतलब है कि कपिल अपनी शादी की पहली सालगिरह से दो दिन पहले ही पिछले साल पहली बार पिता बने थे। 10 दिसंबर, 2019 को उनकी पत्नी गिन्नी ने बेटी को जन्म दिया था। कपिल ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी थी। उन्होंने तड़के 3 बजे अपने ट्वीट में लिखा था, "बेटी पाकर धन्य हूं। आपका आशीर्वाद चाहिए। सभी को प्यार। जय माता दी।" कपल ने बेटी का नाम अनायरा रखा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Comedian Kapil Sharma celebrates first birthday of daughter 'Anayra', shares photos on social media


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mbTxQy

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......