रोते हुए बोलीं देवोलीना- गगन तेरा काला चिटठा मैं खोलूंगी, तूने दिव्या को मेंटल टॉर्चर दिया, तेरी जिंदगी जेल में सड़ेगी
दिव्या भटनागर की मौत से उनके को-स्टार्स बुरी तरह टूट गए हैं। खास तौर पर देवोलीना भट्टाचार्जी। देवोलीना दिव्या को अपनी कार में अस्पताल ले गई थीं। दिव्या के जाने के बाद वे इतना दुखी हैं कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए वीडियो बनाते समय फूट-फूटकर रो पड़ीं। देवोलीना के अनुसार, उनकी मृत्यु सिर्फ कोविड-19 की वजह से नहीं हुई है बल्कि उनके पति गगन गबरू की वजह से उन्हें मानसिक और शारीरिक यातना से भी गुजरना पड़ा।
दिव्या के पति पर फूटा देवोलीना का गुस्सा
7 मिनट के वीडियो में देवोलीना कहती हैं- "मैं आज अपनी सबसे करीबी दोस्त दिव्या भटनागर के लिए यह वीडियो बना रही हूं, जो मुझे छोड़ गई हैं। इन 10 सालों में मैंने उसे किसी को चोट पहुंचाते नहीं देखा, लोगों ने उसे चोट पहुंचाई और उसका यूज किया। खास तौर से रिश्तों में। यह गलती अक्सर लड़कियां करती हैं। दिव्या मासूम थी और मुझसे हजार गुना ज्यादा इमोशनल थी।
देवोलीना बोली मैं सारे सुबूत लेकर आऊंगी
वीडियो में देवोलीना ने कहा कि मरने से पहले दिव्या ने गगन गबरू के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में भी NC करवाया था। करवा चौथ वाले दिन गगन ने उसके साथ मारपीट की थी। उसके गहने चुरा कर ले गया था। और ये महज आरोप नहीं हैं, मैं हर एक सुबूत के साथ आऊंगी। लेकिन उसके पहले गगन तू सुन ले, तेरी जिंदगी जेल में ही गुजरेगी। दिव्या बहुत अच्छी जगह है, लेकिन तू और तेरी मां अब जेल में रहोगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ir63Os
Comments