सोशल मीडिया के लाइव सेशन में कहा- जिन्हें मुझसे प्रॉब्लम है, वो मुझे अन-फॉलो कर दें
अंकिता लोखंडे को पिछले कुछ महीनों से काफी ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लाइव सेशन करते हुए अपने फैंस से बातचीत की और वहीं ट्रोलर्स को जबाव भी दिया।
फैंस के साथ शेयर किया मॉर्निंग रूटीन
एक्ट्रेस ने लाइव सेशन करते हुए कहा, "1 जनवरी 2020 से मेडिटेशन करते हुए मुझे जल्द ही एक साल पूरे हो जाएंगे। इससे पहले में कभी सुबह 11 बजे से पहले नहीं उठी। अब मैं सुबह 4:30 पर उठ कर मॉर्निंग वॉक करने के बाद मेडिटेशन करती हूं। मेडिटेशन करने से पहले मैं किसी जगह एक मिनिट से ज्यादा नहीं बैठ पाती थी। लेकिन अब मैं एक ही जगह पर घंटों तक बैठ सकती हूं।"
ट्रोलर्स को दिया जबाव
लाइव सेशन में अंकिता ने ट्रोलर्स को जबाव देते हुए कहा, "मुझे पता है लोग मेरे बारे में क्या कह रहे हैं, लेकिन ना ही ये मुझे इफेक्ट करता है और ना इससे मुझे कोई फर्क पड़ता है। अगर किसी को मुझसे कोई प्रॉब्लम है तो वो मुझे अन-फॉलो कर सकता है।" साइन आउट करने से पहले एक्ट्रेस ने कहा, 'प्यार और सकारात्मकता फैलाओ'
बॉयफ्रेंड की गोद में बैठने पर हुईं थी ट्रोल
अंकिता ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर बॉयफ्रैंड की गोद में बैठे हुए एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके बाद एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया गया। कई यूजर्स ने उनके इस पोस्ट पर भद्दे कमेंट्स किए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34U3mgp
Comments