वर्चुअल नहीं होंगे एकेडमी अवॉर्ड्स, डॉल्बी थिएटर से लाइव इवेंट पर फोकस; पर सेफ्टी प्रोटोकॉल तय नहीं

25 अप्रैल 2021 को लॉस एंजेलिस में होने वाली ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी वर्चुअल नहीं होगी। इस साल कोरोना की वजह से ऑस्कर दो महीने देरी से हो रहे हैं। इसी के साथ एकेडमी ऑफ मोशन आर्ट्स एंड साइंस को उम्मीद है कि जल्द ही थिएटर खुल जाएंगे और ऑस्कर की दौड़ में ज्यादा से ज्यादा फिल्में कम्पीट कर सकेंगी।

कितने लोग शामिल होंगे
वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर थिएटर बंद भी रहते हैं तो भी इस इवेंट के देर से होने की वजह से ऑर्गनाइजर का फोकस इसे ट्रेडीशनल तरीके से कराने पर है। अकेडमी से जुड़े सूत्रों के अनुसार आर्गनाइजर इवेंट को ट्रेडीशनल तरीके से लॉस एंजेल्स के डॉल्बी थिएटर से लाइव टेलीकास्ट करने की कोशिशें कर रहे हैं, लेकिन अभी कुछ सवालों का जवाब नहीं मिल पाया है। जैसे 3400 सीटों वाले इस थिएटर में इवेंट के दौरान कितने लोगों को जाने की मंजूरी दी जाएगी।

मौजूदा स्थिति से वाकिफ एक सदस्य ने कहा कि अकेडमी ने हाल ही में डॉल्बी थिएटर का दौरा किया था। इस दौरान वहां इवेंट को लेकर कई विकल्पों पर विचार किया गया। अभी यह तय नहीं है कि इवेंट के लिए थिएटर में सेफ्टी प्रोटोकॉल क्या रहेंगे। हालांकि, डॉल्बी थिएटर ने अभी तक इवेंट या अकेडमी के मकसद को लेकर कोई कमेंट नहीं किया है।

भारत की ओर से अब तक दो दावेदारियां
ऑस्कर की दौड़ में इस बार भारत की ओर से दो एंट्रीज अब तक फाइनल की गई हैं। फॉरेज लैंग्वेज कैटेगरी में मलयालम फिल्म जल्लीकट्‌टू को चुना गया है। वहीं दूसरी एंट्री लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में शेमलेस का नाम सामने आया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Oscar Updates; 93rd Academy Awards 2021 will not be virtual but will in-person event


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lu5zEv

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......