डांसर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, एंजियोप्लास्टी के बाद हटाए गए ब्लॉकेज
डांसर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है। रेमो के हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। रेमो के साथ उनकी पत्नी लिजेल हैं।
आईडब्ल्यूएम बज की खबर के अनुसार 46 साल के रेमो को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। रेमो और लिजेल के दो बेटे ध्रुव और गैब्रिएल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oHN5Tg
Comments