दिव्या भटनागर के भाई का दावा- दीदी की अलमारी से मिला नोट, पति से मिली प्रताड़ना के बारे में लिखा था

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे सीरियल में नजर आईं दिव्या भटनागर का सोमवार को निधन हो गया है। वे कोविड-19 से जूझ रहीं। अब एक्ट्रेस के भाई देवाशीष भटनागर ने दावा किया है कि उनकी बहन अपने पीछे एक नोट छोड़कर गई हैं, जिसमें उन्होंने शादी के बाद पति गगन गबरू द्वारा मिली प्रताड़ना और गाली-गलौज के बारे में लिखा है। देवाशीष के मुताबिक, दिव्या ने इसे लेकर नवंबर में एक पुलिस शिकायत भी दर्ज कराई थी।

दिव्या ने गगन पर लगाए थे घरेलू हिंसा के आरोप

एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बातचीत में देवाशीष ने कहा, "गगन ने दीदी को उनकी शादी के तुरंत बाद टॉर्चर करना शुरू कर दिया था। उन्होंने 7 नवंबर को एक नोट लिखा था, जिसमें बताया कि गगन उन्हें टॉर्चर और एब्यूज कर रहे थे। कल हमें उनकी अलमारी से वह नोट मिला। घरेलू हिंसा की एक घटना के बाद 16 नवंबर को दीदी ने गगन के खिलाफ एनसी फाइल करने के लिए पुलिस को भी अप्रोच किया था। जब वे अस्पताल में भर्ती थीं, तब मेरी उनसे बात हुई थी। मैंने उन्हें स्ट्रॉन्ग बने रहने के लिए कहा था।"

देवोलीना भट्टाचार्जी भी लगा चुकीं ऐसे ही आरोप

इससे पहले एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिव्या की मौत पर शोक जताया था और रोते हुए गगन पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। । देवोलीना के मुताबिक, दिव्या की मौत सिर्फ कोविड-19 की वजह से नहीं हुई है। बल्कि उनके पति गगन गबरू की वजह से उन्हें मानसिक और शारीरिक यातना से भी गुजरना पड़ा। (पढ़ें पूरी खबर)

11 दिन अस्पताल में भर्ती रहीं दिव्या भटनागर

11 दिनों से निमोनिया, कोरोनावायरस और हाइपरटेंशन की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट दिव्या ने सोमवार को मुंबई के एक मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। देवाशीष ने इसकी पुष्टि करते हुए दैनिक भास्कर से कहा था, "कुछ दिनों पहले हमने दीदी को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया था। हालांकि उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं आया था। आज सुबह 3 बजे (7 दिसंबर) कार्डियक अरेस्ट होने की वजह से उनका निधन हो गया। वजह और भी है, सही वक्त पर इस बारे में बातचीत करूंगा।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Divya Bhatnagar’s brother Devashish claims in a note she had stated that her husband tortures and abuses her


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37JsR4x

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......