आदित्य नारायण बोले- वरमाला के दौरान मेरा पायजामा फट गया था, फिर दोस्त के पायजामे में लेने पड़े फेरे

दिग्गज सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने 1 दिसंबर को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी की। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी से जुड़ा रोचक किस्सा साझा किया है। उनकी मानें तो वरमाला के दौरान उनका पायजामा फट गया था और आगे की रस्मों के लिए उन्हें दोस्त का पायजामा पहनकर काम चलाना पड़ा था।

'मेरा और दोस्त का पायजामा एक जैसा था'

स्पॉटबॉय से बातचीत में शादी के यादगार लम्हे के बारे में बताते हुए आदित्य ने कहा, "वरमाला के दौरान जब दोस्तों में मुझे ऊपर उठाया, तब मेरा पायजामा फट गया था। इसके बाद फेरों के लिए मुझे अपने दोस्त का पायजामा पहनना पड़ा। किस्मत से मेरा और मेरे दोस्त का पायजामा एक जैसा था।"

अलग घर में शिफ्ट होंगे आदित्य-श्वेता

इसी इंटरव्यू में आदित्य ने बताया, "मैंने अंधेरी में 5 बीएचके हाउस खरीदा है, जो मेरे पैरेंट्स के घर से तीन बिल्डिंग छोड़कर है। 3-4 महीने में हम वहां शिफ्ट हो जाएंगे। पैरेंट्स हमसे कुछ कदम की दूरी पर रहेंगे।" आदित्य की मानें तो उन्होंने अपना नया घर कई साल की बचत से खरीदा है।

मंदिर में हुई थी आदित्य-श्वेता की शादी

आदित्य और श्वेता ने 1 दिसंबर को जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में शादी की थी। कोरोना के चलते सेरेमनी में दोनों पक्षों के फैमिली मेंबर्स, रिश्तेदार और चुनिंदा फ्रेंड्स को मिलाकर करीब 50 लोग शामिल हुए। 2 दिसम्बर को मुंबई में आदित्य-श्वेता का वेडिंग रिसेप्शन हुआ, जिसमें भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया और गोविंदा समेत कई सेलेब्स उन्हें बधाई देने पहुंचे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aditya Narayan’s pyjama was torn during his wedding, had to wear friend's pyjama for pheras


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VuNonN

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......