दिव्या भटनागर के पति गगन गबरु पर भड़कीं देवोलीना, बोलीं- मैं तब तक नहीं रुकूंगी, जब तक उसे जेल नही पहुंचा देती

दिव्या भटनागर की मौत के बाद से ही देवोलीना भट्टाचार्जी एक्ट्रेस के लिए इंसाफ की मांग कर रहीं हैं। देवोलीना का कहना है कि दिव्या की मौत जरूर कोविड के कारण हुई है। लेकिन, इस बात कोई भी नहीं भुलाया जा सकता कि एक्ट्रेस के पति गगन गबरू ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित किया था।

देवोलीना ने हाल ही में कहा कि वे तब तक नहीं रुकेंगी, जब तक गगन गबरू को सजा नहीं मिल जाती। इस बात को कतई नहीं भुलाया जा सकता कि कैसे पति गगन की वजह से दिव्या को मानसिक और शारीरिक यातना झेलना पड़ी थी। अगर गगन को सजा नहीं मिली तो वह आगे और भी लोगों की जिंदगी बर्बाद करेगा।

देवोलीना का दावा- गगन पर चल रहा है बलात्कार का केस

देवोलीना ने आगे कहा, ''देहरादून में उस पर पहले से ही छेड़छाड़ और बलात्कार के केस चल रहे हैं। उसे 6 महीने की जेल भी हो चुकी है। उसने सिर्फ दिव्या के फेम और पैसों का इस्तेमाल किया है। दिव्या उसके लिए सिर्फ देहरादून से भागने का एक जरिया थी। उसने कभी दिव्या से प्यार नही किया। मैं तब तक नहीं रुकूंगी, जब तक मैं उसे जेल नही पहुंचा देती।''

##

सोशल मीडिया पर शेयर किए सबूत

टीवी शो 'संवारे सबके सपने प्रीतो' के दौरान देवोलीना और दिव्या अच्छे दोस्त बन गए थे। दोस्त की मौत से दुखी देवोलीना ने गगन को एक्सपोज करते हुए सोशल मीडिया पर चैट, ओडियो नोट्स और दिव्या के परिवार द्वारा ओशिवारा पुलिस स्टेशन में गगन के खिलाफ की गई कंपलेन की कॉपी भी शेयर की।

देवोलीना ने इंडस्ट्री पर सवाल उठाते हुए कहा की ''मुझे दुख है कि इंडस्ट्री में कोई दिव्या को इंसाफ दिलाने के लिए खड़ा नहीं होना चाहता है। मैं कई लोगों को जानती हूं जिनका कहना है कि अगर हम इस मामले में पड़ेंगे तो हमारी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों पर इफेक्ट पड़ेगा। लोग कैसे इतने डरपोक और स्वार्थी हो सकते हैं?''

दिव्या ने कई दिनों तक अपने परिवार और दोस्तों से दूरी बना ली थी। गगन उसे ब्लैकमेल करता था और मारता था। दिव्या इस उम्मीद में थी कि धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन उसके साथ और भी बुरा होता गया।

एक्ट्रेस ने एक किस्सा शेयर किया, ''दो महीने पहले जब मैं दिव्या के घर गई तब उसने मुझे बताया कि वो गगन से तलाक लेना चाहती है। गगन उसे चीट कर रहा है। करवाचौथ के दिन गगन उसके घर आया और उसके साथ बुरी तरह मार-पीट की। इसके बाद गगन के खिलाफ दिव्या ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए पुलिस शिकायत भी की।''

देवोलीना ने महिलाओं से की अपील

देवोलीना ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा- ''दिव्या के केस से पता चलता है कि हमारे देश में महिलाएं कितनी पीड़ित हैं। मेरे कहने का मतलब यह नहीं कि पुरुषों को परेशानी नहीं होती लेकिन, हमारे यहां महिला पीड़ितों की संख्या ज्यादा है। सामाजिक दबाव, डर और शर्म की वजह महिलाएं चुपचाप सब कुछ सहन करती हैं। अगर आप किसी गलत व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में हैं, तो कम से कम एक व्यक्ति के साथ अपना दर्द जरूर शेयर करें। जिसपर आपको विश्वास हो, जो आपकी मदद कर सके। अकेले रह कर चुपचाप दर्द सहन न करें।''

##

गगन ने कहा मेंने अपना सबकुछ खो दिया

मीडिया से गगन ने बात करते हुए कहा- ''मैं अभी सही मानसिक स्थिति में नहीं हूं। दिव्या के परिवार और देवोलीना ने जो भी मेरे बारे में बोला है, उससे मुझे और मेरे परिवार को काफी कुछ सहना पड़ रहा है। मैंने पत्नी, इमेज और अपना घर खो दिया है। मेंने सोशल मीडिया पर अपना पक्ष और सबूत रखने की कोशिश की, लेकिन मुझे क्रिमिनल बोला जा रहा है। यहां तक कि जब दिव्या बीमार थी, तब मुझे उससे मिलने तक नही दिया गया था।'' मीडिया के पूछने पर गगन ने बताया पुलिस शिकायत के बारे में उन्हें कोई जानकारी नही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Devolina, again angry at Divya's husband Gagan Gabru, said- I will not stop until she is sent to jail.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gZIKYH

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......