शाहरुख-रितेश ने थ्रो-बैक फोटो शेयर कर दी दिलीप कुमार को जन्मदिन की बधाई, लिखा-आपने हमेशा मुझे अपने की तरह ही प्यार दिया
दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार शुक्रवार को 98 साल के हो गए हैं। दिलीप के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस और कई बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। शाहरुख खान ने भी दिलीप कुमार के साथ एक पुराने फोटोशूट की एक थ्रो-बेक फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
शाहरुख ने फोटो शेयर कर लिखा, वन एंड ओनली, जिन्होंने पूरी दुनिया को आश्चर्यचकित और प्रेरित किया। महान दिलीप कुमार को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। मैं अपनी हर एक मुलाकात को याद करता हूं। आपने हमेशा मुझे किसी अपने की तरह ही प्यार किया है। लव यू टू मच। हैव ए गुड वन दिलीप साहब।" शाहरुख के अलावा रितेश देशमुख, माधुरी दीक्षित और कमल हसन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिलीप कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है।
##रितेश देशमुख ने भी दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो के साथ के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटो शेयर कर रितेश ने लिखा, किंग और मैं। हैप्पी बर्थडे दिलीप कुमार साहब। भगवान आपको अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन का आशीर्वाद दे। हैप्पी बर्थडे दिलीप कुमार। हर पीढ़ी आपसे प्यार करती है।
## ##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qMAkbQ
Comments