'तारक मेहता...' के राइटर अभिषेक मकवाना का शव फ्लैट में लटका मिला, परिवार का दावा- वे जालसाजों से परेशान थे

मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के राइटर अभिषेक मकवाना ने खुदकुशी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना 27 नवंबर की है। लेकिन इसकी जानकारी अभिषेक के फैमिली मेंबर्स द्वारा किए गए दावे के बाद अब मीडिया में आई है। फैमिली मेंबर्स का कहना है कि अभिषेक ने साइबर फ्रॉड और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाया।

सुसाइड नोट में आर्थिक परेशानी के बारे में लिखा

मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक, 27 नवंबर को अभिषेक का शव उनके मुंबई स्थित फ्लैट में लटका हुआ मिला था। मुंबई पुलिस ने बताया कि अभिषेक ने अपने सुसाइड नोट में आर्थिक संकट के बारे में लिखा था।
वहीं, अब उनकी फैमिली का कहना है कि अभिषेक की मौत के बाद उनके पास जालसाजों के फोन आ रहे हैं, जो दावा कर रहे हैं कि अभिषेक ने उन्हें लोन में गारंटर बनाया था। ये जालसाज उनसे पैसा वापस मांग रहे हैं।

भाई को ईमेल से मिली जालसाजी की जानकारी

रिपोर्ट में अभिषेक के छोटे भाई जेनिस के हवाले से लिखा है, "मैंने अपने भाई का मेल चेक किया। क्योंकि उनकी मौत के बाद मेरे पास अलग-अलग नंबरों से कई कॉल आए, जिन पर किसी से लोन पर लिया गया पैसा वापस मांगा गया। एक फोन नंबर बांग्लादेश में रजिस्टर्ड है, एक म्यांमार में और बाकी देश के अलग-अलग राज्यों में।"

जेनिश ने आगे कहा, "ईमेल रिकॉर्ड्स से मुझे समझ आया कि मेरे भाई ने एक ईजी लोन ऐप से छोटे से अमाउंट का लोन लिया था, जिस पर भारी-भरकम ब्याज लगाया गया। मैंने उनके बीच के ट्रांजेक्शन गौर से देखे तो पता चला कि मेरे भाई के लोन के लिए अप्लाई न करने के बावजूद वे छोटा-छोटा अमाउंट भेजते रहे। उनकी ब्याज दर बहुत हाई 30 फीसदी है।"

मामला चारकोप पुलिस स्टेशन में दर्ज

मामला मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। वहां के एक अधिकारी के मुताबिक, अभिषेक के परिवार ने उन्हें फोन नंबर्स उपलब्ध करा दिए हैं। मृतक के बैंक खाते के ट्रांजेक्शनों की जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो सौजन्य : मुंबई मिरर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33JeIDs

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......