दिव्या भटनागर के पति गगन ने वीडियो शेयर कर लिखा- ये थी मेरी दिव्या, देवोलीना ने लगाए आरोप- बेल्ट से मारना नॉर्मल था
टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की मौत ने पूरी इंडस्ट्री को हिला दिया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद वो अपने आखिरी दिनों में वेंटीलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रही थीं। दिव्या की मौत के बाद उनके पति गगन पर एक्ट्रेस देवोलीना ने दिव्या को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। फिर दिव्या के भाई ने भी कुछ चैट्स के स्क्रीन शॉट्स शेयर किए थे। इसमें दिव्या ने स्वीकार किया था कि उनका पति उन्हें शारीरिक प्रताड़ना देता है।
अब गगन ने अपने बचाव में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके लिखा है- ये थी मेरी दिव्या। जिसके लिए कुछ लोग बोल रहे हैं कि मैंने इससे जबरदस्ती शादी की। मेंटली टॉर्चर किया और जिसे मैंने कमरे में बंद रखा। गालियां दीं, मारा-पीटा और शादी के बाद नौकरानी बनाकर रखा।
देवोलीना के आरोप के बाद बनाया वीडियो
गगन ने इससे पहले भी एक वीडियो शेयर कर देवोलीना के आरोपों का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि देवोलीना पिछले 6 साल में कभी दिव्या से मिलने नहीं आईं। वो केवल एक बार आईं। गगन ने इस वीडियो में दिव्या के भाई को भी खरी-खोटी सुनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिव्या के परिवार वाले जल्द ही गगन के खिलाफ केस फाइल करने की तैयारी कर रहे हैं।
देवोलीना ने एक और वीडियो जारी किया
इस बीच देवोलीना ने एक और वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने गगन के लिए लिखा कि वो दिव्या को कंट्रोल करता था ताकि वो उसकी हरकतों के बारे में अपनी फैमिली को कोई जानकारी ना दे। लेकिन, दिव्या अपनी छोटी से छोटी बात भी फैंस के साथ शेयर करती थी। गगन ने कब और कैसे दिव्या को प्रताड़ित किया, इसकी हर जानकारी लिखित में दिव्या ने अपने फैंस को दी है। हम हर वो मैसेज, वॉइस कॉल जुटा रहे हैं, जिसमें दिव्या की अपनी सास से बातचीत हुई है। दिव्या को तुम्हारा (गगन) असली रंग जानने में बहुत देर हो गई। वो तुम्हारा सच समझने की बजाय तुम्हारी प्रताड़ना झेलती रही, इस उम्मीद में कि तुम एक दिन सुधर जाओगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W6rGql
Comments