नए वीडियो में राखी सावंत ने लगाया आरोप कि जैस्मिन भसीन ने तोड़ी उनकी नाक, सर्जरी की मांग कर रही हैं राखी

बिग बॉस हाउस में कैप्टेंसी टास्क के दौरान राखी सावंत चोटिल हो गई हैं। एक नए वीडियाे में राखी और जैस्मिन भसीन के बीच झगड़ा होता दिखा, जिसके बाद जैस्मिन ने राखी के सिर पर बर्ड हैड मास्क पूरी ताकत से पहनाया, जिसके कारण उनकी नाक में चोट आई है। वीडियो में राखी रोते हुए यही आरोप लगा रही हैं कि जैस्मिन ने उनकी नाक तोड़ दी।

आज के लिए कैंसिल हुई कैप्टेन्सी टास्क
वीडियो में इस हरकत के बाद जैस्मिन राखी से यह कहते दिखाई दे रही हैं कि बोला था मैंने, मेरे से पंगा नहीं लेना, मुझे छेड़ना नहीं। इन दोनों के झगड़े में अली गोनी भी कूद पड़े। जो राखी पर जोर-जोर से चीखते दिख रहे हैं। बिगबॉस खबरी के मुताबिक कैप्टेन्सी टास्क आज के लिए कैंसिल कर दिया गया है। क्योंकि राखी की तबियत ठीक नहीं लग रही थी, अब यह टास्क कल दोबारा होगा।

जैस्मिन ने राखी को कहा नौटंकी
राखी सावंत लगातार रोते हुए अपने साथ हुए इस बर्ताव पर बोल रही हैं। उन्होंने सर्जरी की डिमांड की है। हालांकि जैस्मिन इस बात से इत्तेफाक नहीं रखतीं कि राखी को चोट लगी है। वे इसे राखी का ड्रामा कह रही हैं। उन्होंने कहा कि ये मगरमच्छ के आंसू हैं। वह नौटंकी है। इसके बाद राखी ने अपना माइक निकालकर फेंक दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bigg Boss 14 Jasmin Bhasin assaulted Rakhi Sawant during Captaincy task


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3htofEi

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......