झगड़े में राहुल महाजन ने राखी सावंत को कहा घटिया सेलिब्रिटी, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी
एक वक्त था, जब राखी सावंत आर राहुल महाजन बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। लेकिन 'बिग बॉस 14' के ताजा एपिसोड को देखते हुए लगता है कि उनकी दोस्ती टूट चुकी है। गुरुवार रात के एपिसोड में दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इस दौरान राहुल महाजन ने राखी सावंत को घटिया सेलिब्रिटी और उनके फैन्स को घटिया फैन्स कह डाला। इसके बाद से सोशल मीडिया यूजर्स राहुल महाजन को खरी-खोटी सुना रहे हैं।
ऐसे हुआ राखी-राहुल का झगड़ा?
दरअसल, राहुल महाजन गार्डन एरिया में बैठे हुए थे। उन्होंने सहज ही राखी सावंत को उन्हें कंपनी देने को बुलाया। लेकिन राखी ने विकास गुप्ता और उनके बीच हो रही बातचीत का गलत अंदाजा लगा लिया और राहुल पर चिल्ला पड़ीं। उन्होंने कहा कि वे उनसे बात करने में बिल्कुल भी इंट्रेस्टेड नहीं हैं। राहुल ने राखी को सबकुछ समझाने की कोशिश की। लेकिन वे लगातार चिल्लाती रहीं।
राहुल महाजन भी खो बैठे आपा
राहुल भी आपा खो बैठे और राखी से बोले कि उनकी कोई औकात नहीं है। इस पर राखी ने पलटवार किया और कहा, "नहीं चाहिए ऐसी दोस्ती। थू है तेरे पर।" राहुल इस पर और नाराज हो गए और बोले, "मेरी निजी जिंदगी में दखल देने वाली वह कौन है? मां है? पत्नी है? कौन है वह?" इसके आगे राहुल ने कहा कि वे घटिया सेलिब्रिटी हैं और उन्हें देखने वाली ऑडियंस भी घटिया है। राहुल ने राखी को मजाक तक कह डाला।
सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे कमेंट किए
राहुल के बयान पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, "अगर राखी सावंत का फैन होना घटिया है तो जी हां मैं घटिया हूं। आप किसे सपोर्ट करते हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "राहुल महाजन काहेका सेलिब्रिटी। बिग बॉस के चक्कर में उसका नाम आया। राखी बिग बॉस का दिल है। वह सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग है। जी हां हम उसे बहुत प्यार करते हैं और उसे बिग बॉस 14 में चाहते हैं।"
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "घटिया तो राहुल महाजन हैं। दोस्त के नाम पे धब्बा हैं। राखी सावंत ने उन्हें बहुत मदद की है। लेकिन देखो उन्होंने क्या नतीजा दिया। अगर कलर्स अपने दर्शकों का सम्मान करता है तो निकालो इसको और इसको कभी नहीं बुलाने का।"
एक अन्य यूजर ने लिखा है, "जाहिर तौर पर राखी सावंत का लॉयल ऑडियंस बेस है। जी हां, वह लाउड है, कुछ इरिटेटिंग हैं, कभी कभी बकवास करती है। लेकिन जिसने काफी संघर्ष किया हो, उसे घटिया कहना उसकी जर्नी को ध्वस्त करना है। विडंबना यह है कि राहुल महाजन की लाइफ और जर्नी क्या रही है? क्या फिर वह घटिया नहीं है?"
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mOwDPE
Comments