कृति सैनन भी कोरोना पॉजिटिव, दो दिन के अंदर वरुण धवन, नीतू कपूर और मनीष के बाद चौथी सेलेब्रिटी को हुआ संक्रमण

लॉकडाउन के बाद से ट्रैक पर वापस लौटी फिल्म इंडस्ट्री में अब कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जुग जुग जियो फिल्म की कास्ट के बाद अब कृति सैनन भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। इसके पहले वरुण धवन, नीतू कपूर और मनीष पॉल भी पॉजिटिव आ चुके हैं। वे चंडीगढ़ में राजकुमार राव के साथ शूटिंग कर रहीं थीं। कृति मुंबई वापस लौट आईं हैं तब उनकी रिपोर्ट सामने आई।


फिल्मफेयर की खबर के अनुसार यह बात सामने आई है कि कृति को कोरोना संक्रमण हुआ है। हालांकि उनकी या उनकी बहन नुपूर या टीम की तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

एयरपोर्ट से निकलते हुए बरती थी सावधानी
रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने कृति से अपना मास्क हटाकर पोज देने कहा था, लेकिन कृति ने इसके लिए मना कर दिया था। कृति ने कहा था कि मैं अपना मास्क एक सैकंड के लिए भी नहीं निकालूंगी। बात अगर कृति के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वे मिमी में नजर आएंगी। जिसमें उनके साथ सई तामह्नकर, पंकज त्रिपाठी होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kriti Sanon tested corona positive


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lSBA9J

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......