कविता कौशिक के पति रोनित का बड़ा खुलासा, 'शराब पीकर आपत्तिजनक मैसेज करते थे अभिनव शुक्ला, लेनी पड़ी थी पुलिस की मदद'
रियलिटी शो बिग बॉस 14 में इस हफ्ते एक अनचाहा एविक्शन देखने मिला जब रुबीना दिलैक से जारी बहस के बाद कविता कौशिक अचानक ही घर से बाहर चली गईं। कविता और रुबीना, अभिनव शुक्ला के कारण कई बार एक दूसरे से उलझ चुके थे। कविता ने रुबीना से कहा था कि वो अभिनव को पिछले 8 सालों से जानती हैं और दोनों काफी करीबी रह चुके हैं। कविता के एविक्ट होने के बाद अब उनके पति ने खुलासा किया है कि अभिनव कई बार शराब के नशे में कविता को आपत्तिजनक मैसेज कर चुके हैं। अभिनव से परेशान होकर कपल ने दो बार पुलिस की मदद भी ली थी।
इस हफ्ते की शुरुआत में कविता कौशिक और रुबीना दिलैक के बीच जमकर बहस हुई थी। बहस के दौरान दोनों ने एक दूसरे को हाथ उठाने की भी धमकी दी। इस दौरान अभिनव ने वाइफ रुबीना का सपोर्ट करते हुए कविता पर हाथ उठाने की बात कही थी।
अभिनव के इस रिमार्क से सरप्राइज होकर कविता के पति रोनित बिस्वास ने सोशल मीडिया पर लिखा, ये वही इंसान है जो हमसे हमारे घर में फिल्म की शूट करने की भीख मांग रहा था। ये वही फिल्म है जिसमें उसने फ्री में काम किया था और हमारे घर लिया था क्योंकि कुछ जाहिर कारणों से वो अपना घर इस्तेमाल नहीं कर सकता था। और अब ये उसी लेडी को कह रहा है कि मारेगा उसको। मर्द। वाकई।
##नशे में कविता को मैसेज करते थे अभिनव
आगे खुलासा करते हुए रोनित ने लिखा, खैर, अब मुझे सच्चाई बताने दें। हम जिस नोट सो जेंटलमैन की बात कर रहे हैं उसे बहुत ज्यादा ऐल्कोहॉल की समस्या है और वो शराब के नशे में कविता को बेवक्त और रात भर मैसेज करके मिलने और बात करने की कोशिश करता था। बात इतनी बढ़ गई थी कि कविता को उसके लिए एक से ज्यादा बार पुलिस की मदद लेनी पड़ी थी।
कविता ने कही थी फ्रेंड्स विद बेनीफिट होने की बात
रुबीना दिलैक से बहस के दौरान कविता कौशिक ने अभिनव को लेकर एक अजीबो-गरीब बयान दिया था जिससे रुबीना काफी नाराज हुई थीं। जब कविता ने कहा था कि क्या आप जानती हैं कि हम शो से पहले क्या थे, दोस्त थे, अच्छे दोस्त थे या फ्रेंड्स विद बेनीफिट थे। कविता की इस बात के बाद दोनों की जमकर बहस हुई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qt0Kix
Comments