स्वामी ओम, प्रियंका जग्गा से लेकर कुशल टंडन तक, सलमान खान के गुस्से का शिकार होकर बेघर हो चुके हैं ये कंटेस्टेंट्स

टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 14 में जल्द ही डबल एविक्शन देखने मिलने वाला है। शो के फिनाले वीक में निक्की तंबोली के बाद राहुल वैद्य सलमान के गुस्से के चलते शो से बाहर होने वाले हैं। सिर्फ राहुल ही नहीं इससे पिछले सीजनों में भी कई सदस्य होस्ट सलमान खान से बहस और अजीबो-गरीब हरकतों के चलते बिना वोट-आउट घर से बाहर निकाले जा चुके हैं। आइए देखते हैं कौन हैं ये सदस्य

मधुरिमा तुली- बिग बॉस 13

अब तक के सबसे कामयाब रहे बिग बॉस के 13वें सीजन में टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। दोनों के बीच हुए झगड़ों ने शो को खूब टीआरपी दिलाई थी। शो के दौरान एक लंबी बहस के बाद मधुरिमा ने विशाल को फ्राईपेन से मारा था। उनका ये हिंसक रवैया देखकर उन्हें वायलेंस करने के आरोप में बाहर निकाल दिया गया था।

जुबेर खान- बिग बॉस 11

बिग बॉस के 11वें सीजन में स्क्रिप्ट राइटर जुबेर खान बतौर कंटेस्टेंट शो में पहुंचे थे। शो में एंट्री लेने के साथ ही जुबेर ने घर की फीमेल कंटेस्टेंट्स के साथ खूब अपमानजनक बातें की थीं। जुबेर द्वारा लगातार लड़कियों के लिए अपशब्द इस्तेमाल करने पर सलमान खान ने उन्हें जमकर फटकार लगाई थी। सलमान ने जुबेर को नेशनल टीवी पर कई बातें सुनाई थीं। दोनों के बीच हुई एक लंबी बहस के बाद जुबेर को बिना एविक्शन ही घर से बाहर निकाला गया था। बाहर आकर जुबेर ने कई इंटरव्यू में सलमान और उनके परिवार के बारे में काफी आपत्ति जनक बातें कही थीं और उनपर मानहानि की केस करने की भी धमकी दी थी।

प्रियंका जग्गा- बिग बॉस 10

इस सीजन सेलेब्स के साथ कुछ कॉमनर्स ने भी शो में हिस्सा लिया था जिनमें से एक थीं प्रियंका जग्गा। प्रियंका शो की अब तक की सबसे कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट में से एक हैं। शो में प्रियंका ने सभी घरवालों से जमकर लड़ाइयां की और उन्हें गालियां दीं।

एक बार शो से बाहर किए जाने के बाद टीआरपी के लिए उन्हें दोबारा शो में जगह मिली लेकिन उनके बर्ताव में कोई सुधार नहीं आया। जब सलमान ने उन्हें गाली-गलौज करने के लिए फटकार लगाई तो वो सलमान से ही उलझ गईं। प्रियंका का बुरा बर्ताव देख सलमान ने बिना मेकर्स से चर्चा किए उन्हें तुरंत शो ने निकाल दिया। इतना ही नहीं सलमान ने ये भी एलान किया कि अगर आज के बाद कभी प्रियंका जग्गा कलर्स चैनल में नजर आईं तो वो कभी बिग बॉस शो होस्ट नहीं करेंगे।

स्वामी ओम- बिग बॉस 10

खुद को स्वामी कहने वाले बाबा स्वामी ओम ने इस सीजन खूब विवाद खड़े किए थे। अपनी बचकानी और घटिया बातों से स्वामी ओम ने सभी घरवालों की नाक में दम कर दिया था। लड़कियों के लिए अपमान जनक बातें करते हुए ओम ने सभी हदें पार कर दी। हद तो तब हुई जब एक टास्क के दौरान स्वामी ओम ने बानी जे पर अपनी पेशाब तक फेंक दी थी। उनकी इस हरकत से सभी घरवाले उत्तेजित हो गए थे। बाद में उन्हें सलमान ने फटकार लगाकर घर से निकाल दिया था।

बिग बॉस 7- कुशल टंडन

इस सीजन तनीशा मुखर्जी और कुशल टंडन के बीच हुआ झगड़ा काफी सुर्खियों में रहा था। शो के दौरान दोनों के बीच जमकर बहस हुई थी जिसके बाद तनीशा ने कुशल को अपने कंधे से धक्का दिया था। इससे कुशल इतने नाराज हुए कि वो तनीशा पर हावी होने लगे। जब वीकेंड के दौरान सलमान ने कुशल को फटकार लगाई तो वो उल्टा सलमान ने ऊंची आवाज में बात करने लगे। इस दौरान गौहर खान ने भी कुशल का सपोर्ट करते हुए सलमान से बदतमीजी की थी। सलमान ने गुस्से में आकर कुशल को तुरंत घर से निकालने का फैसला किया। सलमान का फैसला सुनकर गौहर खान ने भी कुशल का सपोर्ट करते हुए घर छोड़ दिया था। हालांकि कॉन्ट्रेक्ट की वजह से एक्ट्रेस वापस आ गई थीं।

इमाम सिद्दीकी- बिग बॉस 6

बिग बॉस के सबसे विवादित कंटेस्टेंट में से एक इमाम सिद्दीकी ने सलमान से बदतमीजी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वीकेंड के दौरान सलमान ने इमाम को उनके रवैये के चलते जमकर फटकार लगाई थी। पहले तो इमाम ने उन्हें जमकर इग्नोर किया और बाद में सलमान को चुप करवाते हुए कहा, टाइम आउट समलान। सलमान ये सुनकर काफी गुस्सा हुए थे हांलाकि उन्हें शो से एविक्ट नहीं किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bigg Boss 14: From Swami Om, Priyanka Jagga to Kushal Tandon, the contestants get evicted due to Salman Khan's anger


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qr0yk5

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......