डबल एविक्शन में निक्की तंबोली के बाद राहुल वैद्य हुए घर से बेघर, सलमान खान ने नाराजगी में किया एविक्ट

टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 14 में इस साल दर्शकों को कई बड़े बदलाव देखने मिले हैं। जहां हर साल सीजन तीन महीने का होता था वहीं इस सीजन मेकर्स ने बीच में ही फिनाले वीक लाकर हर किसी को हैरान कर दिया है। पवित्र पुनिया के बाद इस हफ्ते अली गोनी, कविता कौशिक घर से बेघर हो चुके हैं जिसके बाद इस हफ्ते डबल एविक्शन होने वाला है।

कलर्स चैनल द्वारा हाल ही में शो का नया प्रोमो जारी किया गया है जिसमें होस्ट सलमान खान राहुल वैद्य को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। सलमान ने राहुल से कहा कि आपको अब घर में रहने की इच्छा नहीं है। इसके जवाब में राहुल ने अपनी रजामंदी दी। ये सुनकर सलमान खान काफी नाराज हो जाते हैं। इसपर राहुल उन्हें घर में ना रहने की वजह बताने की कोशिश करते हैं हालांकि सलमान कहते हैं कि वजह बताने की जरूरत नहीं है। आगे सलमान उन्हें गुस्से में तुरंत घर से बाहर निकलने को कहते हैं।

प्रोमो के अलावा शो के खबरी पेज ने सोशल मीडिया से जरिए इस डबल एविक्शन पर कन्फर्मेशन दी है। लिखा है, निक्की तंबोली के बाद अब राहुल वैद्य को घर से एलिमिनेट कर दिया गया है।

राहुल और निक्की तंबोली के एविक्शन के बाद बिग बॉस को इस सीजन के फाइनलिस्ट रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, एजाज खान और जैस्मिन भसीन मिल गए हैं। अब इन चारों सदस्यों का सीधा मुकाबला शो के सीनियर एक्स कंटेस्टेंट्स से होने वाला है।

वीकेंड का वार में एंट्री लेंगे सीनियर कंटेस्टेंट्स

5 दिसम्बर को शो के पिछले सीजन में धमाका कर चुके कंटेस्टेंट कश्मीरा शाह, राहुल महाजन, राखी सावंत, विकास गुप्ता, मनु पंजाबी और अर्शी खान इस वीकेंड का वार एपिसोड में घर में एंट्री करने वाले हैं। ये सभी सदस्य इस सीजन ट्रॉफी और इनाम की राशी जीतने के बराबर हकदार होने वाले हैं। देखना होगा मेकर्स का ये बड़ा फैसला शो के आखिरी महीने में टीआरपी दिलाने में कामयाब होगा या नहीं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
bigg boss 14 finale week: Rahul Vaidya get evicted after Nikki Tamboli in double eviction, Salman Khan did sudden eviction after get angry


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mLyuFB

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......