विकास गुप्ता ने कहा था- बायसेक्सुअल होने की वजह से पैरेंट्स ने ठुकराया, प्रोड्यूसर की मां बोलीं- वह हमें शांति से नहीं रहने दे सकता

'बिग बॉस 14' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे प्रोड्यूसर विकास गुप्ता की मां शारदा गुप्ता ने अपने बेटे के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उनके और विकास के बीच ताल्लुकात अच्छे न होने की बात सही है, लेकिन इसका उनके सेक्सुअल ओरिएंटेशन से कुछ लेना-देना नहीं है। दरअसल, विकास ने हाल ही में एक एपिसोड में आरोप लगाया था कि जब उनके पैरेंट्स को पता चला कि वे बायसेक्सुअल हैं तो उन्होंने उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया था।

विकास की मां ने रिएक्शन में क्या कहा

शारदा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयान करते हुए लिखा है- यह सोचना कि हमने अपने बेटे से उसके सेक्सुअल ओरिएंटेशन की वजह से दूरी बना ली, हमारे परिवार के खिलाफ अपमानजनक स्टेटमेंट के बराबर है। जी हां, मेरे बेटे और मेरे बीच ताल्लुकात अच्छे नहीं हैं। लेकिन इसका उनके ओरिएंटेशन से कुछ लेना-देना नहीं है।

हम तो यह बात पब्लिक में आने से काफी पहले से उससे अलग हो गए थे। और वह जैसा भी है, हम उसे बहुत प्यार करते हैं और सम्मान देते हैं। इसलिए उसकी चॉइस के चलते दूरी बनाने की खबर मनगढ़ंत है। लेकिन कई बार जब आप बहुत ज्यादा प्यार देते हैं तो नाजायज फायदा उठाए जाने का जोखिम रहता है।"

'वह हमें शांति से रहने भी नहीं दे रहा'

शारदा ने अपने नोट में आगे लिखा है, "दुर्भाग्य से हमने खुद को उससे अलग कर लिया। बावजूद इसके उसके उलट हम चुप रहे। क्योंकि हम मीडिया में उसकी छवि खराब नहीं करना चाहते थे। यह मामला इतना आगे नहीं जाता, अगर हमारा बेटा हम पर आक्षेप लगाने का फैसला न करता।

हमने उसे उचित सम्मान दिया और वह हमें शांति से रहने भी नहीं दे रहा है, जो कि एक परिवार के तौर पर हमारी हार है। यह मेरा पहला और आखिरी स्टेटमेंट होगा, क्योंकि मैं इस ब्लेम गेम को आगे बढ़ाने का इरादा नहीं रखती। मेरी सभी से गुजारिश है कि हम जो प्राइवेसी डिजर्व करते हैं, उसे समझें और सम्मान दें।"

अर्शी ने लगाया था मां का ख्याल न रखने का आरोप

बिग बॉस 14' में को-कंटेस्टेंट अर्शी खान ने हाल ही में विकास गुप्ता पर आरोप लगाया था कि वे अपनी मां का ख्याल नहीं रख रहे हैं। उन्होंने कहा था, "उसकी मां ने मुझे बुलाया और बताया कि विकास उनसे बात नहीं करता है। उन्होंने यह भी बताया कि विकास उनका ख्याल नहीं रख रहा है। उन्हें दवाइयों के लिए 50 हजार रुपए की जरूरत है। विकास ने उन्हें घर से निकालकर खुद से दूर देहरादून भेज दिया है।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bigg Boss 14: Vikas Gupta's Mother Reacted On The Allegations Of Disowning Son After He Came Out Bisexual, Writes- He Couldn't Allow Us Our Peace


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rKF4iO

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......