सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हुईं अंकिता लोखंडे,आंखों में आंसू लिए बोलीं- पवित्र नहीं, अमर रिश्ता है हमारा

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने हाल ही में 'जी रिश्ते अवॉर्ड्स 2020' के लिए स्पेशल एक्ट शूट किया, जिसके जरिए उन्होंने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को ट्रिब्यूट दिया। इस दौरान एक मौका ऐसा भी आया, जब अंकिता इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू बह निकले।

अंकिता बोलीं- हमारा अमर रिश्ता है

सेट पर मौजूद एक सूत्र ने दैनिक भास्कर को बताया, "अंकिता ने अपनी परफॉर्मेंस इतनी खूबसूरती से दी कि हर कोई अवाक रह गया। इस दौरान सुशांत को याद कर अंकिता भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए कहा- पवित्र नहीं, अमर रिश्ता है हमारा। हम सभी तुम्हें बहुत मिस करते हैं सुशांत।"

पवित्र रिश्ता के किरदार में किया परफॉर्म

सूत्र आगे बताते हैं, "अंकिता ने इस स्पेशल एक्ट के लिए 'पवित्र रिश्ता' के अपने किरदार में पहुंचकर परफॉर्म किया था। उन्होंने शो के ट्रैक 'साथिया तूने क्या किया' के साथ-साथ 'एम.एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' के सॉन्ग 'कौन तुझे', 'राब्ता' के गीत 'मैं तेरा ब्वॉयफ्रेंड' और 'केदारनाथ' के गाने 'स्वीटहार्ट' और 'नमो नमो' पर डांस किया। उनकी परफॉर्मेंस में 'काई पो छे' और दिल बेचारा' के गानों को भी शामिल किया गया।

14 जून को घर में मिला था सुशांत का शव

सुशांत सिंह राजपूत की मौत इसी साल 14 जून को हुई थी। उनका शव मुंबई स्थित उनके घर से बरामद किया गया था। अंकिता और सुशांत शो 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर ही करीब आए थे। दोनों करीब 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे और फिर 2016 में उनका ब्रेकअप हो गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ankita Lokhande Gets Emotional After Remembering Sushant Singh Rajput During Zee Rishtey Awards 2020


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3p3mdwS

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......