दिवंगत एक्टर चिंरजीवी सरजा की पत्नी मेघना और नवजात बेटा संक्रमित, एक्ट्रेस बोलीं- हम इस जंग को जीतेंगे

दिवंगत सैंडलवुड स्टार चिरंजीवी सरजा की पत्नी मेघना राज ने सोशल मीडिया पर अपने और नवजात बेटे के बारे में जानकारी दी है। मेघना ने बताया कि उनका बेटा और वो कोरोना पॉजिटिव हैं। साथ ही उनके पैरेंट्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मेघना ने कहा कि जो भी हमारे संपर्क में आए हों, उनके लिए यह जानकारी है।

मेघना ने लिखा- चिरु (चिरंजीवी) के फैन और दोस्त घबराएं नहीं। हमारा इलाज चल रहा है और हम ठीक हो रहे हैं। जूनियर भी ठीक है और उसने मुझे हर सेकंड व्यस्त रखा है। एक परिवार के तौर पर हम ये जंग लड़ेंगे और जीतकर आएंगे। मेघना की इस पोस्ट पर सभी ने जल्द ही ठीक होने की शुभकामना मैसेज दिए हैं।

चिरु की मृत्यु के बाद मिली बेहद अहम सीख- मेघना
चिरंजीवी के बेटे के नामकरण का कार्यक्रम उनके माता-पिता के घर हुआ था। मेघना ने इसकी जानकारी भी सोशल मीडिया पर दी थी। चिरंजीवी की मौत पर मेघना ने कहा था कि चिरु की मृत्यु के बाद मुझे ऐसा लगा कि मेरे जीवन की नींव ढह गई है। मैं ऐसी व्यक्ति थी, जो हर चीज के लिए प्लानिंग करती थी। जबकि, चिरु उलट था। वो आज में जीता था और मुझसे कहता था कि हर पल का मजा लो। चिरु के जाने के बाद मुझे बेहद अहम सीख मिली कि वर्तमान की खुशियों का लुत्फ उठाना चाहिए, क्योंकि कोई नहीं जानता कि कल क्या होने वाला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Late Chiranjeevi Sarja's wife Meghana Raj released statement stating their newborn son tested positive of Corona


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VPmaZ8

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......