अली गोनी के बाद, कविता कौशिक और जैस्मिन भसीन भी होंगी शो से एविक्ट, एजाज खान समेत ये कंटेस्टेंट बनेंगे शो के फाइनलिस्ट

टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 14 में इस सीजन बड़ा ट्विस्ट देखने मिल रहा है। इस बार जनवरी के पहले हफ्ते की बजाय दिसम्बर के पहले हफ्ते में शो का फिनाले रखा गया है। फिलहाल घर में 8 सदस्य मौजूद हैं जिनमें से महज 4 सदस्य ही फाइनलिस्ट बनेंगे।

बिग बॉस ने हाल ही में सभी सदस्यों को वक्त पर पहरा टास्क दिया था। इसमें सबसे खराब प्रदर्शन करने के कारण अली गोनी और जैस्मिन में से किसी एक को घर से बाहर होना है। बताया गया है कि दोनों ने आपसी सहमति से तय किया है कि अली घर से बेघर होंगे। अली के बाद जल्द ही कविता कौशिक भी टास्क हारकर बेघर होने वाली हैं।

जैस्मिन भसीन होंगी घर से एविक्ट

हाल ही में आई खबरी पेज की रिपोर्ट के अनुसार अली और कविता के बाद तीसरा एविक्शन जैस्मिन भसीन का होगा। खबरी पेज ने सोशल मीडिया पर लिखा, ये कन्फर्म हो चुका है कि जैस्मिन भसीन कविता और अली के बाद घर से बाहर हो रही है।

ये बनेंगे शो के 4 फाइनलिस्ट

एजाज खान ने हाल ही में इम्युनिटी स्टोन जीतकर खुद को इस सीजन का पहला फाइनलिस्ट बनाया है। उनके अलावा अब रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला और राहुल वैद्य भी ट्रॉफी जीतने की रेस के फाइनलिस्ट बन चुके हैं। निक्की तंबोली भी इस रेस से बाहर हो चुकी हैं।

फाइनलिस्ट का होगा सीनियर कंटेस्टेंट्स से मुकाबला

इस साल मेकर्स ने 14वें सीजन को ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए बड़े ट्विस्ट डाले हैं। जहां शो की शुरुआत में कुछ सीनियर्स शो में आए थे वहीं फिर एक बार बिग बॉस के सीनियर कंटेस्टेंट मौजूदा सदस्यों को कांटे की टक्कर देने के लिए तैयार हैं। जल्द ही शो में मास्टर माइंड विकास गुप्ता, कश्मीरा शाह, राहुल महाजन, राखी सावंत और अर्शी खान एंट्री लेने वाले हैं। ये सदस्य इस सीजन ट्रॉफी और इनाम की राशि जीतने के भी हकदार बनेंगे।

बिग बॉस 14:घरवालों ने किए बड़े खुलासे, एजाज खान, कविता कौशिक के साथ हुआ मोलेस्टेशन, निक्की बोलीं- '19 साल की उम्र में हो गई थी किडनेप'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bigg Boss 14: After Aly Goni, Kavita Kaushik and Jasmine Bhasin will also get evicted, these 3 contestants including Eijaz Khan, to be finalists of the show


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36tUyz2

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......