सिद्धार्थ शुक्ला पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और एक शख्स को बेवजह पीटने का आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

'बिग बॉस 13' फेम सिद्धार्थ शुक्ला का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स सिद्धार्थ का अपने फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। वीडियो बनाते हुए वो शख्स सिद्धार्थ पर आरोप लगा रहा है कि वह शराब पीकर गाड़ी चला रहे हैं और उन्होंने एक गरीब आदमी की बेवजह पिटाई भी की।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ रिकॉर्डिंग कर रहे शख्स से फोन छीनने की कोशिश भी कर रहे हैं। सिद्धार्थ को इस वीडियो में यह कहते सुना जा सकता है कि पहले उस शख्स ने उन्हें चाकू दिखाया था। जानकारी के मुताबिक ये वीडियो सिद्धार्थ की मिडनाइट बर्थडे पार्टी के बाद का है। वायरल वीडियो के आधार पर सिद्धार्थ पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने शराब पीकर गाड़ी चलाई और एक शख्स की बेवजाह पिटाई भी की।

बता दें कि सिद्धार्थ ने 12 दिसंबर को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनकी दोस्त शहनाज गिल ने उनके साथ एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वे सिद्धार्थ को बर्थडे ‌विश करते दिखाई दे रही हैं। वीडियो शेयर कर शहनाज ने लिखा, हैप्पी बर्थडे टू यू सिद्धार्थ शुक्ला। इस वीडियो में सिद्धार्थ ने वही ब्लैक स्वेट टी-शर्ट पहना है, जो वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के बर्थडे के कई वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में सिद्धार्थ अपना बर्थडे केक काटते दिखाई रहे हैं। वहीं उनके सभी दोस्त उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Siddharth Shukla's video has gone viral where a man is accusing the actor of being drunk and beating a man


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qOFMuP

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......