भारती और हर्ष ने शेयर किए कपल फोटो, ट्रोलर्स को जवाब देते-देते थक गए हर्ष तो ऑफ कर दिया कमेंट्स सेक्शन

हर्ष लिम्बाचिया और भारती सिंह को पिछले महीने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग केस में अरेस्ट किया था। इसके बाद दोनों को जमानत मिल गई थी। दो दिन पहले यह खबर वायरल हुई थी कि भारती सिंह को कपिल शर्मा के शो से निकाल दिया गया है। इस खबर के बाद हर्ष ने भारती के साथ कुछ लव पिक्चर्स शेयर किए, जिस पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।

हालांकि हर्ष ने कई ट्रोल्स को जवाब भी दिए लेकिन जब वे जवाब देते-देते थक गए तो उन्होंने कमेंट्स सेक्शन ही ऑफ कर दिया।

हर्ष के बाद भारती ने भी शेयर किए फोटो
हर्ष लिम्बाचिया ने अपनी 3 फोटो शेयर किए और लिखा- जब हम साथ हैं तो कोई भी चीज मायने नहीं रखती। वहीं भारती ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- कई बार हमारा इम्तेहान होता है, हमारी कमजोरी दिखाने के लिए नहीं, बल्कि हमारी मजबूती खोजने के लिए। मेरी ताकत, मेरी मजबूती मेरे बेस्ट फ्रैंड, मेरे प्यार। सिर्फ और सिर्फ तुम हर्ष। लव यू हबी।

पहले कुछ को रिप्लाय किया फिर कमेंट ऑफ किए
हर्ष ने जब अपने फोटो शेयर किए तो यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक ने लिखा- हर्ष और भारती का बायकॉट कर देना चाहिए। इस पर हर्ष ने उस ट्रोलर से कहा- सो जाओ अंकल। वहीं एक और यूजर ने कहा- ड्रग एडिक्ट और कपिल के शो का बायकॉट होना चाहिए। इस पर हर्ष ने कहा- पहले अपनी डीपी लगा लो, अगर तुम्हें लगता है कि तुम्हारी फोटो दिखाने लायक है।

हर्ष के बाद भारती ने भी फोटो शेयर किए। लेकिन न तो किसी ट्रोल को जवाब दिया न ही कमेंट्स सेक्शन ऑफ किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bharti singh husband Haarsh limbachiyaa shared couple photos but turned off comments section after getting troll


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37m8dHr

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......