साराभाई वर्सेस साराभाई के पाकिस्तानी वर्जन को देख भड़के राइटर आतिश कपाड़िया, बोले-ये तो दिन दहाड़े डकैती है
साराभाई बनाम साराभाई लेखक आतिश कपाड़िया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा है कि पाकिस्तान में उनके नाइंटीज के मशहूर शो का अनाधिकृत रीमेक बनाया गया है। आतिश ने लिखा कि न सिर्फ बिना परमिशन के ये काम किया गया, बल्कि इसकी स्ट्रीमिंग भी कर दी गई है। जिसका मूल उद्देश्य पूरी तरह से भटका दिया गया है।
अपनी पोस्ट में आतिश ने लिखा- सुबह एक वीडियो लिंक मिला, मैंने इसे खोला और हमारे शो साराभाई वर्सेस साराभाई के अनौपचारिक रीमेक को फ्रेम टू फ्रेम, वर्ड टू वर्ड कॉपी करते हुए देखा। और यह काम हमारे पड़ोसी का ही है। इतना ही नहीं बेशर्मी से यह वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर डाल दिया है। शो के एक्टर्स ने मेरे लिखे शब्दों को इतनी बुरी तरह से दिखाया है, जैसे कोई सड़क छाप डायलॉग हो। मेरा मतलब है कि प्रेरित होना और साराभाई बनाम साराभाई की तर्ज पर एक शो बनाना समझ में आता है। खिचड़ी ने भी कई निर्माताओं को प्रेरित किया था। लेकिन समस्या यह थी कि वे उसे बनाने के पीछे के तर्क को नहीं समझते थे। इसी तरह, साराभाई से इंसपायर्ड शो को गलत है, क्योंकि उन्हें लगा कि यह केवल वर्ग संघर्ष के बारे में था; जो इसका सिर्फ एक पहलू था। लेकिन इसे पूरी तरह उलट दिया गया। लेकिन यह ज़बरदस्त नकल बहुत भयावह है।
आतिश ने आगे लिखा-अपने मित्रों से मेरा अनुरोध है कि आप उस शो को व्यूज न दें। ऐसा करके आप दिन दहाड़े की गई इस डकैती में शामिल होंगे। कॉपीराइट मतलब तकनीकी कॉपीराइट से नहीं है, मेरा मतलब अंतरात्मा की कमी है कि उन चोरों ने शो से सब हटा दिया। अगर न्याय है तो उसका इंतजार कर रहा हूं। अनुकरण करना चापलूसी का सबसे बेस्ट फॉर्म है लेकिन इसके लिए परमिशन न लेना और फिर अनुकरण अवैध और गलत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37fqw25
Comments