अर्जुन रामपाल को NCB ने फिर भेजा समन, 16 दिसंबर को होगी पूछताछ; घर से मिली थी प्रतिबंधित दवाएं

बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अभिनेता अर्जुन रामपाल को दूसरी बार पूछताछ के लिए समन भेजा है। अर्जुन को 16 दिसंबर की सुबह 11 बजे तक मुंबई की एक्सचेंज बिल्डिंग स्थित NCB ऑफिस पहुंचना है। इससे पहले अभिनेता से 13 नवंबर को पूछताछ हुई थी। इस दिन अर्जुन से करीब 7 घंटे की पूछताछ हुई थी। माना जा रहा है कि हाल के दिनों में पकड़े गए ड्रग्स पैडलर्स से हुई पूछताछ में अभिनेता का नाम फिर से आया है।

13 नवंबर को पूछताछ के बाद बाहर निकले अर्जुन रामपाल ने NCB की हर जांच में सहयोग करने की बात कही थी। इससे पहले NCB ने रामपाल के घर पर 9 नवंबर को छापा मारा था। इसके बाद 11 और 12 नवंबर को उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से पूछताछ की थी। जांच एजेंसी रामपाल के ड्राइवर को भी हिरासत में लेकर कई घंटे पूछताछ कर चुकी है।

NCB सूत्रों के मुताबिक, रामपाल के घर से कुछ प्रतिबंधित दवाएं मिली थीं। हालांकि, पहली बार हुई पूछताछ को लेकर NCB ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था। इसके अलावा उनके घर से कुछ मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किए गए थे। NCB को इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस रिपोर्ट भी आ गई है, इसी को दिखाकर रामपाल से सवाल किए जाएंगे।

पिछले महीने गैब्रिएला के भाई की गिरफ्तारी हुई थी
NCB ने 19 अक्टूबर को गैब्रिएला के भाई अगिसिलाओस को लोनावाला से गिरफ्तार किया था। उसके पास चरस और अल्प्राजोलम टैबलेट मिली थीं। उससे मिले सुराग के आधार पर रामपाल के घर पर छापा मारा गया। दैनिक भास्कर ने 1 अक्टूबर को ही रामपाल के ड्रग्स कनेक्शन के बारे में बता दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अर्जुन रामपाल को 16 दिसंबर को मुंबई की एक्सचेंज बिल्डिंग स्थित NCB ऑफिस बुलाया गया है।- फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37l8Yln

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......