NCB ने करन जौहर को समन भेजा; उनके घर हुई पार्टी के वायरल वीडियो पर जवाब मांगा

बॉलीवुड ड्रग्स मामले की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने फिल्म निर्माता करन जौहर को समन भेजा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करन से उनके घर हुई पार्टी के वायरल वीडियो पर जवाब मांगा गया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि उन्हें कब NCB ऑफिस में पूछताछ के लिए हाजिर होना है।

घर पर हुई पार्टी में मिली है क्लीन चिट

कुछ दिनों पहले करन जौहर के घर हुई पार्टी के वायरल वीडियो की दूसरी फॉरेंसिक रिपोर्ट भी नेगेटिव आई थी। वायरल वीडियो के आधार पर कहा जा रहा था कि करन के घर ड्रग्स पार्टी हुई थी। हालांकि, गुजरात के गांधी नगर की FSL ने वीडियो में नजर आ रही सफेद रंग की इमेज को रिफ्लेक्शन ऑफ लाइट (रोशनी के कारण बनी छवि) बताया था। वीडियो में किसी भी तरह के स्टफ की मौजूदगी से इनकार किया गया। FSL ने क्लीन चिट देते हुए रिपोर्ट में लिखा था कि वीडियो में ड्रग्स जैसा कोई भी पदार्थ या अन्य मटेरियल नहीं दिख रहा।

वीडियो की पहली फॉरेंसिक रिपोर्ट सितंबर के अंतिम सप्ताह में NCB को मिली थी। इस रिपोर्ट में वीडियो को वास्तविक बताया गया था। साथ ही इसमें किसी तरह की एडिटिंग से इनकार किया गया था।

2019 में करन के घर हुई थी पार्टी
28 जुलाई 2019 को करन जौहर ने हाउस पार्टी होस्ट की थी। इसमें दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, वरुण धवन, जोया अख्तर, विकी कौशल, अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर के साथ अन्य लोग मौजूद थे। पार्टी का वीडियो खुद करन जौहर ने शूट कर सोशल मीडिया पर डाला था। वीडियो वायरल होने के बाद इस पार्टी में ड्रग्स के इस्तेमाल के आरोप लगे थे।

विधायक सिरसा ने की थी शिकायत
शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने पिछले साल मुंबई पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि करन जौहर की पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ था। उन्होंने करन और पार्टी में मौजूद अन्य लोगों के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ अधिनियम 1985 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की थी।

इसी साल जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स का मामला उछला तो सिरसा ने एनसीबी प्रमुख राकेश अस्थाना से मिलकर उनसे करन जौहर और अन्य कलाकारों के खिलाफ ड्रग पार्टी करने के मामले में शिकायत की थी। इसके बाद एनसीबी ने वीडियो को जांच के दायरे में लिया और इसकी फॉरेंसिक जांच कराई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
28 जुलाई 2019 को करन जौहर ने हाउस पार्टी होस्ट की थी। इसमें दीपिका, मलाइका, रणबीर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37sLMBD

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......