अनिल कपूर का खुलासा, कपिल शर्मा ने ठुकरा दिए थे उनके सीरियल '24' और 'मुबारकां' जैसी फिल्मों के ऑफर
अनिल कपूर की मानें तो कॉमेडियन कपिल शर्मा उनके साथ टीवी शो और फिल्मों के कई ऑफर ठुकरा चुके हैं। अनिल ने यह खुलासा हाल में तब किया, जब वे 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचे थे। उन पर फिल्माए गए एपिसोड का प्रोमो रविवार को कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
अनिल-कपिल के बीच हुई मजेदार बातचीत
अनिल कपूर : कितनी फिल्में आपको ऑफर की, आप मना कर देते हैं मुझे। ऐसा क्यों करते हैं आप?
कपिल शर्मा: आई लव यू सर। अनिल सर ने मुझे '24' सीरीज के लिए बुलाया। मैं इतना खुश हुआ, पर उस समय क्या हुआ सर, अपना शो नया-नया शुरू हुआ था।
अनिल कपूर : तो आपने अच्छा किया कि '24' नहीं किया। (सब ठहाका मारकर हंस पड़ते हैं।)
कपिल शर्मा : आपने 'वो 7 दिन' के लिए भी मुझे बोला था कि इसको दोबारा बनाते हैं।
अनिल कपूर : बहुत सी फिल्में हैं। फिर 'मुबारकां' भी कभी आपको ऑफर हुई थी। फिर एक और फिल्म थी, जो प्रियदर्शन के साथ कर रहा था मैं। 'तेज', उसमें भी आपको रोल ऑफर किया था।
कपिल शर्मा : लव यू सर। सर आप प्लीज ऐसे ही ऑफर करते रहना।
अनिल कपूर : आपको पता है यार मैं आजकल कैरेक्टर रोल करता हूं। सपोर्टिंग रोल, फादर के रोल करता हूं। कभी आपके फादर का रोल, ब्रदर का रोल भी करूं।
कपिल शर्मा : हमारी तो दोनों की हंसते-हंसते आंखें बंद होती है तो हम लगेंगे भी। बस मुझे यह डर लगता है कि फादर के रोल के लिए आपको साइन करें, कहीं स्क्रीन पर मैं ही फादर न दिखने लग जाऊं।"
कपिल ने 2015 में किया था डेब्यू
कपिल शर्मा ने 2015 में अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें डायरेक्टर राजीव ढींगरा की 'फिरंगी' (2017) और अनीस बज्मी की 'इट्स माय लाइफ' (2020) में देखा जा चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X7jYg8
Comments