65 साल की तान्या रॉबर्ट्स का निधन; कुत्तों को टहलाने के दौरान गिर पड़ी थीं एक्ट्रेस, 10 दिन हॉस्पिटल में एडमिट रहीं

65 साल की बॉण्ड गर्ल तान्या रॉबर्ट्स का निधन हो गया है। तान्या को बॉण्ड मूवी ए व्यू टू किल के अलावा सेवंटीज शो में भी नजर आईं थीं। 24 दिसंबर को तान्या अपने कुत्तों को टहलाते हुए गिर गईं थीं। इसके बाद उन्हें लॉस एंजिल्स के सीडर-सिनार हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। रविवार 3 जनवरी को उनकी मौत हो गई। तान्या के दोस्त माइक पिंगल ने यह खबर शेयर की।

कोविड से नहीं हुई तान्या की मौत
हालांकि तान्या की मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है। गिरने से पहले भी न तो कोई बीमारी थी, न ही उम्र से जुड़ा कोई हैल्थ ईश्यू। हालांकि यह कन्फर्म है कि उनकी मौत कोरोना के कारण नहीं हुई है। माइक ने बताया कि वह बहुत होशियार और खूबसूरत एक्ट्रेस थीं। मुझे लगता है उनके जाने से कोई रोशनी चली गई है। वह एक एंजेल थीं। वह अपने फैन्स से प्यार करती थीं।

तान्या के बाद अब उनके घर में बहन बारबरा, उनके पालतू जानवर और उनके 18 साल के पार्टनर लान्स ओब्रायन रह गए हैं।

डेब्यू के 10 साल बाद मिली पहचान
तान्या ने 1975 में डेब्यू किया था, लेकिन उनका सबसे अहम रोल 1985 में रिलीज हुई बॉण्ड सीरीज की फिल्म ए व्यू टू किल में ही रहा। जिसमें रॉजर मूर जेम्स बॉण्ड के किरदार में थे। वहीं तान्या ने स्टेसी सॅटन का रोल निभाया था। ग्लोबल मीडिया अटेंशन मिलने के बावजूद तान्या का कॅरियर उतना आगे नहीं जा पाया जिसकी उन्हें उम्मीद थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bond Girl Tanya Roberts died at 65


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LnvCRK

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......