कृष्णदासी फेम प्रिटी का पति पर आरोप- मस्जिद में शादी की लेकिन नाम नहीं बदला, अब पति मारपीट कर रहा

टीवी इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस प्रिटी तलरेजा ने अपने पति अभिजीत पेटकर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। प्रिटी लगातार सोशल मीडिया पर अपने साथ हो रही मारपीट के बारे में लिखती रही हैं। वे पहले भी मुंबई पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंची थीं, लेकिन सुनवाई न होने के कारण उन्होंने सोशल मीडिया पर सीएम उद्धव ठाकरे, पीएमओ को टैग कर अपनी आपबीती बताई थी।

अब खड़कपाड़ा कल्याण पुलिस ने प्रिटी की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसकी कॉपी सुमन होले ने शेयर की।

यह है पूरा मामला

प्रिटी ने अभिजीत पेटकर नाम के जिम ओनर से 3 साल पहले शादी की थी। पिछले कुछ दिन से प्रिटी लगातार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए महाराष्ट्र सरकार, पुलिस और अन्य लोगों से इस मामले में मदद मांग रही हैं। अपनी पोस्ट्स में प्रिटी ने जिक्र किया है कि उनका पति अभिजीत मुस्लिम है और दोनों की शादी मस्जिद में हुई थी। मुस्लिम लॉ के तहत मस्जिद से उन्हें सर्टिफिकेट नहीं दिया गया। अब अभिजीत, प्रिटी से धर्म बदलने की बात कहकर मारपीट करता है।

प्रिटी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं जिनमें उनके चेहरे पर मारपीट के निशान दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस मामले में प्रिटी ने सोशल मीडिया पर कई बातें लिखी हैं।

एक पोस्ट में प्रिटी ने लिखा है कि उनके पति अभिजीत ने कहा है कि वह मुस्लिम हैं। लेकिन धर्म परिवर्तन का कोई भी दस्तावेज उसके पास नहीं है। वह अभी भी लीगल डॉक्यूमेंट्स में अपना नाम अभिजीत पेटकर ही लिखता है। वह मुझे 3 साल से प्यार के नाम पर धोखा दे रहा है। क्या बेहतर भविष्य के लिए किसी से प्यार करना या उस पर भरोसा करना गलती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
krishnadasi fem actress Preity Talreja alleged her husband abhijit petkar for physically abusing and force to convert in islam


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39hezZC

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......