जब बादशाह के 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' गाने के बीच स्टेज पर आ गई थी पुलिस, लोग चिल्ला उठे थे- अब कर ले हैंडल

रैपर बादशाह और सिंगर सुखवीर सिंह हाल ही में कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे। इस दौरान बादशाह ने अपने गाने 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' से जुड़ा मजेदार किस्सा साझा किया। रैपर के मुताबिक घटना तब की है, जब रोहिणी (दिल्ली) में स्टेज शो कर रहे थे।

स्टेज पर आ गई थी पुलिस

बादशाह ने बताया कि जब वे फिल्म 'खूबसूरत' का सॉन्ग 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' गा रहे थे और जैसे ही इसमें लाइन 'आंटी पुलिस बुला लेगी तो यार तेरा कर लेगा हैंडल' आई तो सच में वहां पुलिस आ गई। यह देख सामने मौजूद ऑडियंस में से आवाज आई 'अब कर ले हैंडल'। बादशाह की बात सुनकर कपिल, सुखवीर, अर्चना पूरन सिंह समेत वहां मौजूद सभी लोग ठहाका मारकर हंस पड़े।

कपिल ने नाम को लेकर जोक क्रेक किया

बादशाह के नाम को लेकर कपिल शर्मा ने जोक क्रेक किया। उन्होंने रैपर से पूछा, "नाम तो आपका बादशाह है। जब ये लॉकडाउन चल रहा था, बादशाह तब भी बादशाह था या फिर रामू काका (आमतौर पर फिल्मों में घर में काम करने वाले नौकर को इसी नाम से बुलाया जाता है) बन गया था।

इलैया राजा के बेटे के साथ कर रहे नया सॉन्ग

बादशाह ने शो में बताया कि वे फेमस म्यूजिक कंपोजर इलैया राजा के बेटे युवान शंकर राजा के साथ नया सॉन्ग 'टॉप टक्कर' कर रहे हैं। उनके मुताबिक, यह गाना हाल ही में गूगल द्वारा नेशनल क्रश घोषित की गईं रश्मिका मंदाना पर पिक्चराइज्ड होगा, जो साउथ इंडिया की बहुत बड़ी एक्ट्रेस हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
When police arrived at the stage show of Badshah, the people Screamed - now handle it


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39b8Gx8

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......