लंदन में प्रियंका चोपड़ा ने मां मधु के साथ सैलून जाकर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाईं, खबर लगते ही पहुंची पुलिस ने चेतावनी दी

प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार शाम लंदन में एक सैलून पहुंचीं, जहां उनके साथ उनकी मां मधु चोपड़ा और डॉग डायना भी थी। प्रियंका के इस काम से यूके में लगे सख्त लॉकडाउन का उल्लंघन हुआ। गौरतलब है कि नए स्ट्रेन के साथ यूके में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण ही यहां फरवरी तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। ऐसे में प्रियंका का सैलून जाना उनके लिए ही मुसीबत बनने से रह गया।

पुलिस ने नहीं लगाया जुर्माना
यूके के न्यूज पोर्टल मेट्रो की खबर के मुताबिक प्रियंका करीब 4.55 बजे सैलून पहुंचीं। लॉकडाउन के चलते पर्सनल केयर सर्विसेस बंद हैं, जिसमें सैलून और स्पा शामिल हैं। लैंसडाउन म्यूज के नॉटिंग हिल में हेयर ड्रेसर के नियम तोड़ने की बात पुलिस तक पहुंची और करीब 5:40 पर पुलिस इन सभी को केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया। हालांकि इस काम के लिए वह जुर्माना या नोटिस भी दे सकती थी। गौरतलब है कि प्रियंका के साथ सेलेब्रिटी स्टायलिस्ट जोस वुड भी मौजूद थे।

वापसी की कोशिशें कर रही है टीम
प्रियंका कथित तौर पर लंदन में अपने पति निक जोनस के साथ फंसी हुई हैं। वे अपनी अपकमिंग फिल्म टैक्स्ट फॉर यू की शूटिंग के लिए शहर में थीं। इस महीने के आखिर में शूटिंग पूरी होने वाली थी। हालांकि प्रोडक्शन टीम सभी के लिए जल्द से जल्द अमेरिका लौटने की व्यवस्था करने की कोशिश कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Priyanka Chopra reportedly violate of strict UK lockdown rules as she visited salon with her mother and dog


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2K1keus

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......