एक दिन पहले आई थी मौत की खबर लेकिन ICU में हैं तान्या रॉबर्ट्स, फैन्स बोले- एक बॉण्ड गर्ल कभी नहीं मरती

सोमवार को हॉलीवुड के गलियारों से खबर आई थी कि बॉण्ड गर्ल तान्या रॉबर्ट्स नहीं रहीं। लेकिन शाम होते-होते यह खबर गलत साबित हो गई। दरअसल तान्या जिंदा हैं और ICU में हैं। हालांकि उनकी हालत नाजुक है। तान्या की मौत की खबर उनके रिप्रजेन्टेटिव ने ही दी थी कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

इसलिए आईसीयू में पहुंचीं तान्या
24 दिसंबर को तान्या अपने कुत्तों को टहलाते हुए गिर गईं थीं। इसके बाद उन्हें लॉस एंजिल्स के सीडर-सिनार हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। रविवार 3 जनवरी को उनकी मौत की खबर दोस्त और प्रतिनिधि माइक पिंगल ने शेयर की। 65 साल की तान्या के जिंदा होने की खबर से उनके फैन्स बेहद खुश हैं। कुछ ने सोशल मीडिया पर उनकी फोटो शेयर कर लिखा कि एक बॉण्ड गर्ल कभी नहीं मरती।

डेब्यू के 10 साल बाद मिली पहचान
तान्या ने 1975 में डेब्यू किया था, लेकिन उनका सबसे अहम रोल 1985 में रिलीज हुई बॉण्ड सीरीज की फिल्म ए व्यू टू किल में ही रहा। जिसमें रॉजर मूर जेम्स बॉण्ड के किरदार में थे। वहीं तान्या ने स्टेसी सॅटन का रोल निभाया था। ग्लोबल मीडिया अटेंशन मिलने के बावजूद तान्या का कॅरियर उतना आगे नहीं जा पाया जिसकी उन्हें उम्मीद थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Former Bond girl Tanya Roberts not dead but critical in ICU


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hIfrdL

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......