आशिमा शर्मा और करण खियानी को मिला Miss Fabb और Mr Fabb राजस्थान 2019 का खिताब

28 सितंबर 2019 की शाम को हुआ Miss Fabb इंडिया का राजस्थान स्टेट फ़िनले- जयपुर के पिंक स्क्वायर मॉल में । इससे पहले Miss Fabb India, Mrs Fabb India, Mr Fabb India मुंबई , पुणे सूरत, अहमदाबाद , नागपुर , इंदौर जैसे कई बड़े शहरों में सफलतापूर्वक अपने इवेंट का आयोजन कर चुका है।

2500 से भी ज्यादा ऑनलाइन एंट्रीज में से 400 प्रतिभागियों को चुना गया जिसके बाद इन आकांशी मॉडल्स का 15 सितंबर को ऑडिशन लिया गया। इन 400 प्रतिभागियों में से 40 प्रतियोगियों को राजस्थान के ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया। इस शहर के विजेताओं को दूसरे शहर के विजेताओं के साथ Fabb India, Mrs. Fabb India, aur Mr. Fabb India ख़िताबों के एक दूसरे को टक्कर देने का मौका मिलेगा। जाने माने कोरियोग्राफ़र वैशाली वर्मा और प्रियंका गोसवी ने इन 40 फाइनलिस्ट को कई इंटरेक्टिव वर्कशॉप्स के ज़रिए ग्रैंड फिनाले के लिए तैयार करवाया। इस वर्कशॉप में Q&A राउंड, रैम्प वॉक की ट्रेनिंग आदि कई प्रकार की ट्रेनिंग व टिप्स भी दिये गए।

इससे पहले 3 फरवरी को होने वाले पिंक स्क्वायर मॉल जयपुर के इवेंट में Miss Fabb, Mrs. Fabb aur Mr. Fabb के आखिरी पड़ाव को अंजाम दिया था। इसमें इन 40 फाइनलिस्ट में से 3 लोगों को आगे के लिए चुना गया। इस शो के दौरान जाने माने ब्रांड FBB ने अपना फेस्टिव कलेक्शन भी प्रस्तुत किया। जो इस इवेंट के फैशन पार्टनर भी है। वहीं इस इवेंट के लिए हेयर एंड मेकअप के पार्टनर Orane स्कूल ऑफ वेलनेस & ब्यूटी थे। इन सभी पार्टनर्स ने मिलकर इस इवेंट को सफलतापूर्वक पूरा किया।

इवेंट के अंत में जब फैसले की घड़ी आयी तो मिस आशिमा शर्मा को Miss Fabb Rajasthan का खिताब दिया गया वहीं मिसिज पायल अग्रवाल को Mrs Fabb Rajasthan और मिस7 करण खियानी कोMr. Fabb Rajasthan के खिताब से नवाजा गया। वहीं Miss Fabb राजस्थान के फर्स्ट और सेकेण्ड रनर अप के रूप में जाह्नवी शर्मा और कोमल शर्मा को चुना गया।Mrs Fabb राजस्थान के फर्स्ट और सेकेण्ड रनर अप के रूप में आकृति अग्रवाल और मिनाक्षी राव को चुना गया।Mr Fabb राजस्थान के फर्स्ट और सेकेण्ड रनर अप के रूप में रोहित तिवारी और रौनक जैन/ मोनीष रामदेव को चुना गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashima Sharma and Karan Khiani get Miss Fabb and Mr Fabb Rajasthan 2019 titles
Ashima Sharma and Karan Khiani get Miss Fabb and Mr Fabb Rajasthan 2019 titles


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2P3FQpY

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......