द वायरल माइक हुआ दर्शकों के बीच फिर से वायरल
वायरल माइक फिर से अपने दर्शकों के बीच छा गया । इस बार 17 नवंबर को हुए इस इवेंट का आयोजन हैमिल्टन कोर्ट रोड, नियर गैलेरिया मार्केट, गुरुग्राम में सामुदायिक जीवन शैली में किया गया था । वायरल माइक अपने हर शो में दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ता जा रहा है और अपने विभिन्न प्रोग्राम की मदद से दिन प्रतिदिन बेहतर होता जा रहा है। इस बार का शो भी हर बार की तरह एक बहुत ही अनोखा शो साबित हुआ जहां उभरते कलाकारों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को देखा जा सकता था। 17 नवंबर को हुए इस शो में पहला प्रदर्शन इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक श्री डिट्टो जॉय का था जिन्होनें अपने अद्वितीय बीटबॉक्सिंग और संगीत प्रदर्शन से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। और जब उन्होंने कंघी की मदद से संगीत का निर्माण किया तो वहाँ मौजूद सभी दर्शक आश्चर्यचकित हो गए। हालाँकि यह एक ओपन माइक था जहां अच्छे और बुरे शो का मिक्स मिलता है लेकिन फिर भी इस शो में सभी का प्रदर्शन स्टैंड-अप कॉमेडी, गायन और कविता में कमाल का था।
दर्शकों को मिला एकबेहतरअनुभव-
इवेंट की जगह पर दर्शकों के लिए आराम से बैठने की सुविधा कारवाई गयी थी ताकि सभी दर्शक शो का आनंद आराम से ले सकें। इस शो संरचना और वातावरण इतना अनुकूल था कि द वायरल माइक की टीम को उनके संगठन को भीड़ प्रबंधन कौशल के लिए फिर से सराहना मिली। सभी प्रदर्शनों के बाद, ऑनलाइन वोटिंग प्रणाली शुरू की गई, जहां लोगों ने सर्वसम्मति से सुश्री प्रियंका को उनकी कविता के लिए दिन के लिए सबसे अच्छा कलाकार चुना। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से लोगों से स्नेह और प्यार का इजहार किया। उसने छोटी-छोटी चीजों के महत्व को भी व्यक्त किया, जो उनकी कविता के माध्यम से लोगों के लिए बहुत मायने रखती हैं।
शो के अंत में कुछ दर्शकों मंच पर आए और पूरे शो व आयोजन टीम के लिए लाइव रिव्यू भी दिया। श्री अनिर्बान ने वायरल माइक के बारे में रिव्यू देते हुए कहा "यहाँ का पर्यावरण इतना समर्थन भरा और मैत्रीपूर्ण है जो एक सच्चे रूप में कला को व्यक्त करने में सक्षम है" वहीं सुश्री प्रिया और उनके मित्र ने कहा कि "यह आश्चर्यजनक है कि द वायर माइक विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता है और केवल मुख्य धारा के कला रूपों तक ही सीमित नहीं है। यह शो को शानदार अनुभव भी देता है ”
अगर आप भी वायरल माइक के इवेंट में पार्टिसिपेट करना चाहते हैं तो आने वाले इवेंट का हिस्सा बनने के लिएक्लिक करें
वायरल माइक केफेसबुकऔरइन्स्टाग्रामपर जा कर आप इससे जुड़े सभी टैलेंट को देख सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qF90lo
Comments