OnePlus Music Festival का काउंटडाउन शुरू, 16 नवंबर को मुंबई में चलेगा जादू
OnePlus के बहुप्रतीक्षित म्यूजिक फेस्टिवल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। वनप्लस म्यूजिक फेस्टिवल में कैटी पेरी और दुआ लिपा जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ ही अमित त्रिवेदी, रितविज़, एजवीसर्च और द लोकल ट्रेन जैसे म्यूजिक प्रॉड्यूसर्स और बैंड अपनी प्रस्तुति देने वाले हैं। 16 नवंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले इस आयोजन के लिए कैटी पेरी भारत आ चुकी हैं और स्टेडियम में आवश्यक तकनीकी तैयारियां की जा रही हैं।
अपने प्रशंसकों को अलग अनुभव देने के लिए OnePlus यह आयोजन कर रहा है। इस इवेंट में देशभर से प्रशंसक शामिल हो रहे हैं। इवेंट में प्रवेश एंट्री टिकट के जरिए दिया जाएगा। एंट्री टिकट की कीमत महज 3 हजार रुपए से शुरू है।
कई श्रेणियों में हैं टिकट
वनप्लस म्यूजिक फेस्टिवल 2019 के टिकट कई श्रेणियों में उपलब्ध हैं। सुपरफैन, गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज श्रेणियों में आप टिकट खरीद सकते हैं। स्टेज के सबसे नजदीक सुपरफैन श्रेणी है। इसमें सुपर फैन पिट टिकट के साथ ही प्री—शो बैकस्टेज टूर भी करवाया जाएगा। इसके अलावा एक प्रीमियम ओपीएमएफ मर्चेंडाइज गिफ्ट और कुछ अन्य उपहार भी दिए जाएंगे।
शटल सर्विस
वनप्लस म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल होने के लिए आपको मुंबई के विभिन्न स्थानों से शटल सर्विस भी मिलेगी। इसकी बुकिंग भी जल्द ही शुरू होगी। आप विभिन्न स्थानों से अपना पिकअप पॉइंट चुन सकते हैं और इत्मिनान से म्यूजिक फेस्टिवल में पहुंच सकते हैं।
मिलेगा स्टेशबैक
यदि आप OnePlus यूजर हैं तो आपको 50 प्रतिशत का स्टेशबैक दिया जाएगा। इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान अपना IMEI नंबर शेयर करना होगा, जिसे आप कीपैड पर *#06# डायल कर देख सकते हैं। इसके अलावा अन्य ग्राहकों को 25 प्रतिशत स्टेशबैक दिया जाएगा। यह आॅफर सुपरफैन टिकट पर लागू नहीं है।
यहां से खरीदे टिकट
टिकट खरीदने और रजिस्ट्रेशन की जानकारी नीचे दिए गए लिंक पर मौजूद है —
https://insider.in/oneplus-music-festival-nov16-2019/event
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33KMlCu
Comments