अमेरिकन रैपर निप्से हसल को मरणोपरांत ग्रैमी मिला; लेडी गागा ने 2 अवॉर्ड जीते

लॉस एंजेलिस. 27 जनवरी कोे 62वें ग्रैमी अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। एलिसिया कीज ने कार्यक्रम को होस्ट किया। अमेरिकन रैपर निप्से हसल को मरणोपरांत पहली बार ग्रैमी अवॉर्ड मिला। उन्हें ‘रैक्स इन द मिडिल’ गाने के लिए यह अवॉर्ड मिला। इस दौरान उनके भाई, दादी और मंगेतर लॉरेन लंदन मौजूद थे। उधर, मशहूर सिंगर लेडी गागा को विजुअल मीडिया में बेस्ट सॉन्ग लिखे जाने के लिए ग्रैमी मिला।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने बास्केटबॉल प्लेयर कोबे ब्रायंट और उनकी बेटी को श्रद्धांजलि दी। एक दिन पहले ही हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। वहीं, लेडी गागा ने सॉन्ग ‘आई विल नेवर लव अगेन’ के लिए नताली हेम्बी, हिलेरी लिंडसे और आरोन रिटेयरे के साथ अवॉर्ड साझा किया। उन्हें फिल्म ‘स्टार इज बॉर्न’ के ‘शैलो’ गाने के लिए भी ग्रैमी मिला। इसे लेडी गागा और ब्रैडली कूपर ने लिखा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लेडी गागा। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37wkOqi

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......