पवित्र पुनिया का नहीं हुआ पहले पति से तलाक, चुप्पी तोड़ते हुए पति बोले- 'तलाक के बाद वो एजाज के साथ रह सकती है'

टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 14 से इस वीकेंड का वार पवित्र पुनिया को कम वोट मिलने पर एविक्ट कर दिया गया है। शो के दौरान पवित्र एक्स ब्वॉयफ्रेंड पारस को ब्रेकअप की वजह बताया था हालांकि पारस ने बताया था कि पवित्र रिलेशनशिप में आने से पहले ही शादीशुदा थीं और उन्होंने ये बात छिपाई थी। अब पवित्र के पति सुमित महेश्वरी ने बताया कि पवित्र उन्हें चार बार धोखा दे चुकी हैं और दोनों का अभ तक तलाक नहीं हुआ है।

पवित्र के पति सुमित माहेश्वरी ने हाल ही में फीफाफूज पेज से बातचीत में पवित्र पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। सुमित का कहना है कि पारस छाबड़ा, प्रतीक सहजपाल और एक इंडस्ट्री से बाहर के व्यक्ति के कारण पवित्र ने उन्हें धोखा दिया था। इसके बावजूद सुमित ने उन्हें हर बार माफ कर दिया।

शो में पवित्र ने एजाज का इस्तेमाल कियाः सुमित

सो के दौरान पवित्र पुनिया और एक्टर एजाज खान के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गई थीं। इसपर सुमित आगे बताते हैं कि पवित्र ने शो में एजाज का फायदा उठाया है। जैसा व्यवहार पवित्र ने एजाज के साथ किया उससे एजाज के परिवार को काफी ठेस पहुंची है।

मुझसे तलाक लेकर एजाज के साथ आगे बढ़ेः सुमित

सुमित के लिए एजाज एक अच्छे व्यक्ति हैं। उन्होंने आगे कहा, वो एजाज से अपना रिश्ता बरकरार रख सकती है लेकिन ऑफिशियल अलग होने के बाद। सुमित एक सपोर्टिव पति हैं और उन्हें लगता था कि पवित्र के शो में जाने से उनके रिश्ते को एक फ्रेश स्टार्ट मिलेगा हालांकि उल्टा एजाज से उनकी नजदीकियों को देखकर सुमित को काफी बुरा लगा।

पारस छाबड़ा ने किया था उनके शादीशुदा होने का खुलासा

पवित्र ने शो के दौरान पारस के लिए काफी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इससे नाराज होकर जवाब में पारस ने बताया कि वो जब पवित्र के साथ रिश्ते में थे तो उन्हें नहीं पता था कि वो पहले से ही शादीशुदा है। एक दिन अचानक पारस के पास पवित्र के पति सुमित का कॉल आया था और उन्होंने कहा था कि दोनों का अब तक तलाक नहीं हुआ है। और जब तक तलाक नहीं होता दोनों को दूर रहना चाहिए। इसके बाद पारस और पवित्र अलग हो गए थे।

बिग बॉस 14 में बड़ा ट्विस्ट:पुराने प्रतियोगी फिर लेंगे शो में भाग, कश्मीरा शाह और मनु पंजाबी को मिलेगा ट्रॉफी और पैसे जीतने का सुनहरा मौका



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Holy Punia was not divorced from the first husband, breaking the silence, the husband said - 'She can live with Aijaz after divorce'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37nV4Of

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......